{"_id":"5942c5804f1c1b14758b45e5","slug":"womens-death-accused-of-dowry-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
इटावा
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जानकारी देता पिता मेवा लाल (बीच में)।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकदिल थाना क्षेत्र के गांव बिरारी में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज में कार की मांग न पूरी होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
औरैया जिले के विधूना थाना क्षेत्र के मोहल्ला किशोर गंज निवासी मेवालाल ने अपनी शिक्षिका पुत्री पूनम की शादी 17 अप्रैल 2016 को इकदिल थाना क्षेत्र के गांव बिरारी निवासी शिक्षक अभिषेक दोहरे से की थी। स्कूलों की छुट्टी होने के कारण दोनों अपने गांव बिरारी में रह रहे थे। बुधवार की शाम अचानक पूनम की मौत हो गई। ससुराल वालाें ने इसकी जानकारी पूनम के पिता और अन्य लोगों को दी। सूचना पाकर मायके वाले मौके पर पहुंचे और पूनम की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। इस पर एसओ इकदिल आलोक राय फोर्स के पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पूनम के पिता मेवालाल ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
आरोप है कि पूनम के ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के रूप में कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मेवा लाल की तहरीर पर पति अभिषेक दोहरे, सास कुसुमा, ससुरजनेश सिंह, ननद नीतू, रोशनी और देवर रवीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने सास व पति को गिरफ्तार कर लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसओ आलोक राय ने बताया कि पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि पूनम को अनियमित रूप से पीरियड होता था। इसके लिए उसने दवाई ली थी। दवा खाने के बाद अधिक ब्लीडिंग हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई। एसओ ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पति अभिषेक व सास कुसुमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विधूना में रहते थे पति-पत्नी
पति अभिषेक व पूनम शिक्षक थे। पूनम की पोस्टिंग कन्नौज जिले के सौरिख ब्लाक के गांव ककरैया प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर थी। अभिषेक की तैनाती विधूना ब्लाक के गांव नगला पीरा में। पति-पत्नी किराये का मकान लेकर विधूना में ही रहते थे। पूनम रोजाना बस से स्कूल आती-जाती थी। गर्मियों की छुट्टियों में दोनों 28 मई को विधूना से गांव आ गए थे।