फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Women throne after gangrape

गैंगरेप के बाद युवती को बेहोशी हालत में सड़क किनारे फेंका

Mon, 09 Oct 2017 01:01 AM IST
Budaun
Budaun Updated Mon, 09 Oct 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
Women throne after gangrape

मामा से बिछड़ने के बाद युवती दरिंदों के चंगुल में फंस गई। तीन दरिंदों ने गैंगरेप किया। दरिंदों ने युवती को पहले नशा देकर बेहोश किया और रेप के बाद यहां इस्लामनगर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे डालकर भाग गए। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती के मुताबिक वह पंजाब में मामा के साथ रहती थी और लखनऊ में मामा से बिछड़ने के बाद बदायूं से सटे संभल जिले के बबराला क्षेत्र में पहुंच गई थी, जहां वह दरिंदों के चंगुल में फंस गई जो बंधक बनाकर गैंगरेप करने के बाद उसे इस्लामनगर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बेहोश अवस्था में डाल गए थे।

विज्ञापन

करीब 18 साल की युवती दो अक्टूबर को सहसवान रोड स्थित बदन सिंह डिग्री कालेज के पास बेहोश पड़ी मिली थी। सूचना पर यूपी 100 पुलिस युवती को उठाकर थाने ले गई। एसओ रामनरेश माथुर ने युवती को महिला अस्पताल भेज दिया। दो दिन अस्पताल में इलाज के बाद युवती को होश आया। थाना पुलिस की सूचना पर युवती को चाइल्ड केयर लाइन वाले ले गए। युवती को दो-तीन दिन रखा। संस्था के लोगों ने युवती की उम्र 18 साल से ज्यादा बताकर दुबारा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान युवती ने पुलिस के सामने जो खुलासा किया उसे सुन खाकी वर्दी वालों के भी होश उड़ गए। पुलिस को युवती ने बताया कि जब वह तीन साल की उसके माता-पिता की मौत हो गई। यह बात उसके मामा राहुल ने बताई थी। वह मामा के साथ पंजाब में रहती थी। 15 दिन पहले मामा उसे लखनऊ लेकर आए थे। वहीं से वह गायब हो गए। काफी तलाशने के बाद भी मामा नहीं मिले, तो वह ट्रेन से बबराला आ गई। बबराला स्टेशन पर उतरने के बाद एक व्यक्ति उसके पास आया और मामा से मिलवाने का बहाना करके उसे अपने साथ बाइक पर ले गया। स्टेशन के कुछ दूर जंगल में ले जाने के बाद गन्ने के खेत में उसने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने दो अन्य युवकों को बुला लिया। युवती के मुताबिक उन दोनों लड़कों ने कहा कि शिवदत्त क्या बात है? युवती ने बताया कि फिर तीनों युवकों ने उसे तीन-चार दिन बंधक बनाकर रेप किया। इस दौरान उसे नशा सुंघा दिया जाता था। पुलिस ने युवती के बताए गए नाम के अनुसार शिवदत्त और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ गैंगरेप, नशा सुंघाकर बंधक बनाकर रखने की धाराओं  में रिपोर्ट दर्ज की है। युवती ने पुलिस को यह भी बताया कि बकौल मामा- वह रामपुर जिले की रहने वाली है, लेकिन वह कभी गांव नहीं गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed