फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   women suicide as she jumped in front of train

महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

Mon, 02 Oct 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो।
अमर उजाला ब्यूरो। Updated Mon, 02 Oct 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
women suicide as she jumped in front of train
suicide at railway track
कानपुर देहात।
विज्ञापन


अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के आलमचंद्रपुर गांव की एक महिला ने गृहकलह से परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। शनिवार की शाम पति से विवाद के बाद वह घर से चली गई थी, रविवार सुबह उसका शव पटरी पर पड़ा मिला। भाई ने बहनोई पर हत्या करने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है।  

आलमचंद्रपुर निवासी बबलू का अपनी पत्नी शिवरानी देवी (38) से आए दिन विवाद होता था। पड़ोसियों मुताबिक शनिवार को भी दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद शिवरानी घर से निकल गई। काफी देर बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई किंतु उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


रविवार सुबह लालपुर स्टेशन के पास उसका शव पड़ा मिला। इसकी जानकारी पर पहुंचे उसके भाई राकेश ने शिनाख्त की। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी 14 वर्ष पहले पहले हुई थी। उसके दो पुत्रियां व एक पुत्र है। उसका आरोप है कि उसके बहनोई का किसी अन्य महिला से संबंध हैं। इस वजह से बहन बच्चों के भरण पोषण के लिए जैनपुर की एक लेदर फैक्ट्री में मजदूरी करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को गांव के लोगों ने एक अन्य महिला के साथ बहनोई को पकड़ लिया और पिटाई की। घर में इसी बात को लेकर बहन से विवाद हुआ। कोतवाल विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या घटना आत्महत्या की प्रतीत हो रही है। शव स्टेशन के पास पड़ा होने से जीआरपी भीमसेन ने पोस्टमार्टम को भेजा है। तहरीर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed