फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   woman was cheated with job promise raped in mumbai after eating intoxicated cake

नशीला केक खिलाकर रेप, बेहोशी के बाद उठी तो तकिए के नीचे मिला 500 का नोट

Wed, 22 Mar 2017 01:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Wed, 22 Mar 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
woman was cheated with job promise raped in mumbai after eating intoxicated cake
- फोटो : Getty Images

मार्केटिंग इंडस्ट्री में ऊंची सैलरी की नौकरी के नाम पर एक युवती को दो हैवानों ने अपना शिकार बनाया। ये वारदात मुंबई की है, जहां कथित तौर पर बर्थडे पार्टी में नशीला केक खिलाकर युवती से रेप किया। पुलिस इस आरोप में दो सट्टेबाजों को तलाश रही है। मीरा रोड पुलिस के मुताबिक इसमें से एक सट्टेबाज का नाम दर्शन त्रिवेदी है।

विज्ञापन


मिड डे की खबर के मुताबिक दोनों ने युवती को बर्थडे पार्टी में बड़े उद्योगपत्ति से मुलाकात का बहाना देकर बुलाकर उसके साथ रेप किया। दरअसल, युवती फोटोग्राफी सीखने के लिए मुंबई आ गई और यहीं मीरा रोड किराए पर रहने लगी। इस बीच उसकी पहचान एक आरोपी से हो गई। आरोपी, युवती को ऊंची सैलरी का झांसा देने लगा। दोनों के बीच नंबर ट्रांस्फर हो गए। आरोपी ने अपनी हवस मिटाने के लिए एक अन्य को अपने साथ जोड़ लिया।
विज्ञापन

 
जब युवती वहां पहुंची तो दोनों ने उसे नशीला केक ऑफर कर दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में युवती का रेप किया और दोनों फरार हो गए। जब युवती उठी तो उसे तकिए के नीचे 500 रुपये का नोट मिला। महिला ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जांच में जुटी पुलिस ने पाया कि एक आरोपी अहमदाबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के घर पहुंचा गया तो पता चला कि उसका बहुत बड़ा बंगला है और पेशे से वो एक सट्टेबाज है। हिस्ट्री खुलने पर पता चला कि  वो पहले भी ऐसे कई महिलाओं का फायदा उठा चुका है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही धर दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed