फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Woman dies

हादसे में महिला की मौत

Wed, 20 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 20 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Woman dies
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
थाना क्षेत्र के विजईपुर गांव में मंगलवार की सुबह बेटे के तिलक का पाहुर बांटने निकली महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद बाइक छोड़कर चालक फरार हो गए। पुलिस गाड़ी कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने में जुटी है। बताया जाता है कि सोमवार को महिला के बेटे का तिलक था। 26 अप्रैल को शादी है। सेहरा बंधने से पहले ही मां की मौत हो जाने से परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन

विजईपुर गांव निवासी श्रीप्रकाश यादव के तीन बच्चे हैं। सोमवार को श्रीप्रकाश के बड़े बेटे नकुल यादव की तिलक था। 26 अप्रैल को बारात जानी है। इधर मंगलवार को श्रीप्रकाश की पत्नी हीरावती देवी (48) बेटे के तिलक का पाहूर बिरादरी में बांट रहीं थीं। इस दौरान किसी के घर जाने के लिए वह सड़क पार कर रही थीं। तभी सिंहपुर की तरफ से आ रही अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें हीरावती गंभीर रुप से घायल हो गई। दुर्गठना के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। हीरावती के घर वाले जब तक उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed