फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Woman consumes poison in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में महिला ने खाया जहर

Fri, 10 Nov 2017 12:03 AM IST
unnao
unnao Updated Fri, 10 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चारा लेने खेत पर गई किशोरी को गांव के ही दो नशेड़ियों ने पेड़ से बांधकर दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े। इन्हें देखकर दोनों युवक मौके से भाग निकले। लोगों ने किशोरी को बंधन से मुक्त कराया। पीड़िता ने घर पहुंचकर पिता को मामले की
विज्ञापन


जानकारी दी। पिता आरोपियों के घर शिकायत लेकर पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पिता की तबियत खराब होने से चारा लेने खेत पर जा रही सफीपुर के एक गांव निवासी पंद्रह वर्षीय किशोरी का गांव के ही दो युवकों ने पीछा किया। यह उसे गांव के बाहर एक बाग में खींच ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी को पेड़ से बांधकर गलत इरादे से उसके कपड़े फाड़ने लगे। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। लोगों को आता देखकर दोनाें युवक मौके से भाग निकले।

पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल अरुण देव द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। 




उन्नाव। कांशीराम कालोनी निवासी असीजान (40) पत्नी राकेश ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

ट्रैक्टर की टक्कर से आचार्य की मौत 
लोहचा-बदरका मार्ग पर हुआ हादसा 
अमर उजाला ब्यूरो 
अचलगंज। लोहचा-बदरका मार्ग पर नटवा बाबा मोड़ के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर से स्कूटी की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। 
कानपुर के नौबस्ता निवासी सुमन शुक्ला (50) मूल रूप से बेथर गांव के निवासी थे। गुुरुवार को वह स्कूटी से गांव आ रहे थे। लोहचा-बदरका मार्ग पर नटवा बाबा मोड़ के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर से स्कूटी भिड़ गई।

सुमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। सुमन के परिवार में पत्नी के अलावा दो लड़के व एक लड़की है। वह आचार्य का काम करते थे। मौके से हेलमेट नहीं मिला।



सड़क हादसे में तीन घायल 
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक-ट्रैक्टर में भिड़ंत से युवक घायल 
अमर उजाला ब्यूरो 
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक व ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से हरदोई के मल्लावां थानाक्षेत्र के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बांगरमऊ लाया गया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

हरदोई जिले के थाना मल्लावां के शाहपुर गंगा निवासी शिव शर्मा (58)  व धनसिंह पुरवा निवासी बालक (35)  बुधवार देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से घर जा रहे थे। बालक ट्रैक्टर चला रहा था। बांगरमऊ के निकट ट्रक की ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। इसमें ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर सवार शिव शर्मा व बालक घायल हो गए। वहीं सफीपुर कोतवाली के परियर निवासी विजयशंकर तिवारी (55) बिठूर में मिठाई की दुकान में काम करता है। गुरुवार शाम वह बाइक से घर आ रहा था।  परियर-बिठूर मार्ग पर कल्याणी नदी पुल के निकट वाहन की भिड़ंत में वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed