{"_id":"578e8ece4f1c1b347fc4be2d","slug":"wallets-chains-three-arrested-in-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्स, चेन लूट में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पर्स, चेन लूट में तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Wed, 20 Jul 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
नजीराबाद लूट में पकड़े गए ऋषि, मोनू और तरुण।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीराबाद पुलिस ने मंगलवार को तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 2 सोने की चेनें और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। मंगलवार को एसपी साउथ डॉ. संजय यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया मंगलवार सुबह सबइंस्पेक्टर राजपाल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन बदमाश 80 फिट रोड पर चक्कर लगा रहे हैं।
इस पर टीम बनाकर घेरा गया तो पेट्रोल पंप के पास एक बाइक पर तीनों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी आर्यनगर निवासी मोनू कुमार, बाबूपुरवा निवासी तरुण और उस्मानपुर कालोनी नौबस्ता निवासी ऋषि सिंह हैं। आरोपियों ने पहले की कई लूटें कबूली हैं। पुलिस के मुताबिक चार युवकों का गैंग है जिसमें एक युवक बाबू फरार है। कल्याणपुर में महिला से पर्स लूट का सीसीटीवी फुटेज मिला था। जिसमें बाइक में पीछे एक दाढ़ी वाला युवक बैठा था।
पुलिस ने खोज शुरू की तो उस्मानपुर कालोनी के सिख युवक ऋषि सिंह का पता चला। पुलिस ने बताया कि आरोपी बाइक के साइलेंसर पर तमाम नंबरों के स्टिकर चिपकाए रहते थे। लूट के बाद आरोपी साइलेंसर से नंबर के स्टिकर निकालकर नंबर प्लेट पर चिपका देते थे। पुलिस के मुताबिक, मोनू दहेज में मिली बाइक से लूट की वारदातों को अंजाम देता था।
विज्ञापन
बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला के गहने लूटे
मूसानगर (ब्यूरो)। कस्बे में मंगलवार को थाने से थोड़ी ही दूरी पर दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला के गहने लूट लिए। पुलिस टप्पेबाजी की घटना मान रही है। गौसगंज निवासी शंकरलाल की पत्नी सोनादेवी ने बताया कि गजनेर रोड पर उसके पति की पान की दुकान है। वह दोपहर में पति को खाना देने जा रही थी। स्टेट बैंक के पीछे सुनसान स्थान पर मिले दो युवकों ने पहले अस्पताल का रास्ता पूछा, इसके बाद मुंह दबाकर गले की चेन और कान के बाले उतरवा लिए। थाना इंचार्ज रंजीत सिंह ने कहा है कि टप्पेबाजी की घटना है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।