फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Uncontrollable tempo, crossing the roadside cottage, woman's death

सड़क किनारे झोपड़ी में घुसा बेकाबू टेंपो, महिला की मौत 

Mon, 12 Jun 2017 12:39 AM IST
फतेहगंज पश्चिमी। 
फतेहगंज पश्चिमी।  Updated Mon, 12 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable tempo, crossing the roadside cottage, woman's death
सड़क किनारे झोपड़ी में घुसा बेकाबू टेंपो, महिला की मौत  - फोटो : सड़क किनारे झोपड़ी में घुसा बेकाबू टेंपो, महिला की मौत 
लोधीनगर चौराहा के पास एक बेकाबू टेंपो सड़क किनारे स्थित झोपड़ी में घुस गया, वहां बैठी एक महिला के ऊपर टेंपो चढ़ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टेंपो चालक ने पहले सड़क पर सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारी, जिसके बाद वह झोपड़ी में जा घुसा। बाइक सवार रेलवे कर्मचारी और उनके साथी के अलावा झोपड़ी के पास बैठा एक अन्य टेंपो चालक भी घटना में घायल हो गए। तीनों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। वहीं महिला की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा मचाया। जिन्हें पुलिस मुश्किल से शांत कर सकी। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, वह घटना स्थल से टेंपो छोड़कर फरार हो गया था। 
विज्ञापन

कस्बे के लोधीनगर चौराहे के शाही रोड किनारे कई भड़भूजों के परिवार वर्षों से झोपड़ियों में गुजरबसर कर रहे हैं। रविवार सुबह सात बजे 45 वर्षीय रेशमा अपनी झोपड़ी के बाहर बैठी थीं। स्टेशन दिशा से बेकाबू टेंपो सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारता हुआ उनकी झोपड़ी में जा घुसा। तेज रफ्तार टेंपो के पहिये तले कुचलकर रेशमा की मौके पर ही मौत हो गई। टेंपो की टक्कर से बाइक सड़क पर गिर गई और बाइक चला रहे भिटौरा रेलवे स्टेशन कालोनी निवासी रेल कर्मी श्यामलाल, पीछे बैठे उनके रिश्तेदार और रोड किनारे बैठा दूसरे टेंपो का ड्राइवर नौगवां मोहल्ले का तोतई भी घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को आनन-फानन में 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया। टेंपो कुरतरा के किसी व्यक्ति का बताया जा रहा है। पुलिस ने टेंपो को थाना लाकर सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed