फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Two hundred vehicles stranded after four hours of highway stay

चार घंटे हाइवे जाम रहने से दो सैकड़ा वाहन फंसे

Thu, 15 Feb 2018 11:51 PM IST
चार घंटे हाइवे जाम रहने से दो सैकड़ा वाहन फंसे
चार घंटे हाइवे जाम रहने से दो सैकड़ा वाहन फंसे Updated Thu, 15 Feb 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two hundred vehicles stranded after four hours of highway stay
-जाम मेें फंसे ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कबरई महोबा। झांसी मिर्जापुर हाइवे में वाहनों को ओवरटेक करने के चक्कर में एक साथ आमने सामने से कई गाड़ियां आ जाने से सैकड़ों वाहन एक दूसरे के पीछे खड़े हो गए। जिससे 10 किमी जाम लग गया। मौके पर पहुंची कबरई पुलिस ने किसी तरह वाहनों को आगे पीछे कराकर व्यवस्था कराई। जिससे चार घंटे बाद जाम खुल सका। इससे दो सैकड़ा से ज्यादा जाम में फंसे वाहन चालकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली।

गौरतलब है कि पत्थर व्यवसाय नगरी कबरई और डहर्रा में गिट्टी लाने ले जाने के लिए प्रति दिन चार हजार से ज्यादा ट्रकों का आवागमन होता है। जल्दबाजी के चक्कर में हाइवे में दो दो ट्रकों के चलने के बाद भी बगल से ट्रक ओवरटेक करने लगते है। गुरुवार को ओवरटेक करते समय अचानक एक ट्रक का गुल्ला टूूट गया। जिससे वह सड़क पर तिरछा खड़ा हो गया। जिसके चलते बांदा से आ रहे और जा रहे ट्रकों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन


जिससे हाइवे पर वाहन निकालने की जगह नहीं बची और लंबा जाम लग गया।
अलीपुरा से नहदौरा तक करीब 10 किमी तक लंबा हाइवे में जाम लगने से ट्रकों के साथ साथ तमाम रोडवेज बसें व चार पहिया वाहन जाम में फंस गए। जिससे यात्रियों को घंटों जाम खुलने के लिए इंतजार करना पड़ा। दिन में 4 बजे से लगे जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कबरई पुलिस ने बेतरतीब खड़े ट्रकों को आगे पीछे कराकर यातायात व्यवस्था रात में 8 बजे बहाल कराई। चार घंटे बाद जाम खुलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed