{"_id":"593844ef4f1c1b235a9c7731","slug":"try-to-rape-the-teenager-by-dragging-in-the-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में खींचकर किशोरी से रेप की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में खींचकर किशोरी से रेप की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खोड़ा थाना क्षेत्र की एक किशोरी को कार में खींचकर रेप की कोशिश करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक के चंगुल से किसी तरह छूटकर कार से कूदी पीड़िता पास में खड़ी पीसीआर तक पहुंची। किशोरी ने पुलिस को आपबीती सुनाई, हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी कार लेकर भाग गया।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर देर रात युवक को गिरफ्तार कर लिया।एक किशोरी (17) खोड़ा थाना क्षेत्र की एक कालोनी में परिवार के साथ रहती है। वह मंगलवार सुबह सरस्वती विहार में अपनी सहेली से मिलने गई थी। वह दोपहर करीब 12 बजे वहां से घर पैदल ही लौट रही थी।
विज्ञापन
खोड़ा गांव निवासी दीपक उर्फ देव सफेद कार से एक व्यक्ति को छोड़ने के लिए वहां आया। उक्त व्यक्ति के उतरने के बाद दीपक कार के पास खड़ा था। आरोप है कि जैसे ही पीड़िता कार के पास पहुंची तो दीपक ने उसे कार के अंदर खींच लिया। दीपक ने उससे रेप करने की कोशिश की।
विज्ञापन
आरोपी के चंगुल से किसी तरह छूटकर कार से कूदी पीड़िता पास में खड़ी पीसीआर तक पहुंची और पुलिस आपबीती बताई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही दीपक कार लेकर भाग गया। एसएचओ खोड़ा जेपी चौबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर रात में दीपक को घर से दबोच लिया गया।
दीपक शादीशुदा है। जांच में पता चला है कि 11 मई को भी दीपक ने किशोरी से छेड़खानी की थी।