{"_id":"5a283af24f1c1bc5758b7678","slug":"three-lakhs-of-stolen-from-a-closed-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर से तीन लाख की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद घर से तीन लाख की चोरी
औरैया, उत्तर प्रदेश
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
द्वारिकापुरी में सेवानिर्वत्त पुलिस एसआई के आवास में हुई चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान
कस्बा में बंद घर का ताला तोड़कर चोर करीब तीन लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। बुधवार को घर पहुंचे मालिक ने जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने अपने चचेरे भाई पर चोरी का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
अयाना कस्बा के रहने वाले राकेश गौतम उर्फ पिंटू 28 नवंबर को अपने पुत्र विश्वास का इलाज कराने के लिए पत्नी के साथ ग्वालियर गए थे। इलाज के बाद वह चार दिसंबर की रात में जब वह घर आए तो अलमारी का कुंडा टूटा देख दंग रह गए। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
इसके बाद पीड़ित ने बताया अलमारी में सात तोला सोना व एक किलो चांदी के जेवरात थे, जिसकी कीमत तीन लाख है। उसे चचेरा भाई रिंकू पुत्र विक्रम चुरा ले गया है। थाना पुलिस ने बताया घर के ऊपर जीने में दरवाजा नहीं था। वहीं से घर में चोर दाखिल हुआ और घर में रखे जेवर ले गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मगर अभी तक आरोपी को पकड़ा में नहीं आया है।