फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Three cylinders torn with bang, ten people

धमाके के साथ फटे तीन सिलेंडर, दहले लोग

Thu, 08 Jun 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Thu, 08 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three cylinders torn with bang, ten people
सिलेंडरों - फोटो : अमर उजाला

वैशाली सेक्टर-4 के रिहायशी इलाके में स्थित एक खाली प्लाट में गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग के दौरान बुधवार दोपहर आग लग गई। आग ने पांच सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद एक-एक कर तीन सिलेंडर धमाकों के साथ फट गए।

विज्ञापन


धमाकों से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, सिलेंडर फटने के दौरान महिला और युवक इसकी चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही आसपास के दर्जन भर मकानों के शीशे भी टूट गए। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन की टीम ने घटनास्थल से सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।वैशाली सेक्टर-4 की मार्केट के पीछे रिहायशी इलाके में एक खाली प्लाट में हरदोई निवासी मुकेश अपनी पत्नी कंचन के साथ रहते हैं। वह प्लाट में ही कपड़ा प्रेस करने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार दोपहर एक युवक बाइक पर पांच सिलेंडर लेकर पहुंचा और खाली सिलेंडरों में गैस रिफिल करने लगा। इस दौरान अचानक सिलेंडरों में आग लग गई और तीन सिलेंडर धमाके के साथ फट गए। आग प्रेस के लिए आए कपड़े और झाड़ियों में भी पहुंच गई। पास ही प्रेस कर रही कंचन आग से झुलस गई।

वहीं, धमाके होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सिलेंडरों के टुकड़ों से आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। लोग घरों से बाहर आ गए और आग बुझाने की कोशिश शुरू शुरू कर दी। फटे सिलेंडर का टुकड़ा लगने से पास ही पानी की दुकान चलाने वाला राजेश भी घायल हो गया।

कंचन और राजेश को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसडीएम अतुल यादव और एसएचओ इंदिरापुरम भी मौके पर पहुंचे।

एसडीएम अतुल यादव ने बताया कि सिलेंडर के अवशेष और रिफिलिंग के उपकरणों को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

कोई घर में सहमा, किसी ने भागकर बचाई जान      
वैशाली सेक्टर चार में रहने वाले व्यापारी अमित ने बताया कि वह परिवार के साथ बातचीत कर रहे थे तभी तेज धमाका हुआ और जला व फटा हुआ सिलेंडर का टुकड़ा खिड़की का शीशा तोड़कर उनके घर में आ गिरा। धमाके से पूरा परिवार में दहशत है। काफी देर तक परिवार का कोई सदस्य घर से बाहर नहीं निकला।

पड़ोस में आसपास के लोगों की चीख पुकार मची थी। वहीं, पास में एक ब्यूटी पार्लर के भी शीशे टूट गए। पार्लर स्टाफ ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई।      

डॉक्टर दंपति की गाड़ी से टकराया सिलेंडर, बची जान      
वैशाली सेक्टर-1 के मैक्स अस्पताल के डॉक्टर ललित कुमार अपनी पत्नी सुनीता के साथ कार से सेक्टर-4 में रिश्तेदार से मिलने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने कार रोकी तभी तेज धमाके के साथ सिलेंडर उनकी कार में आकर लगा। हालांकि वह और उनकी पत्नी दोनों बाल-बाल बच गए लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई।

गनीमत रही कि सिलेंडर का टुकड़ा शीशा तोड़कर अंदर नहीं गिरा, वरना वह झुलस सकते थे।
       
मौके पर मिली आरोपी की बाइक      
घटनास्थल पर एसडीएम अतुल कुमार और खाद्य विभाग के एरिया ऑफिसर राजेश सोनी व सीओ अनिल कुमार ने सिलेंडर जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वैशाली चौकी प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से 5 गैस सिलेंडर व गैस रिफिलिंग करने वाले एक आरोपी की बाइक मिली है।


जिसे जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि सिलेंडर लाने वाला आरोपी फरार हो गया।

मेट्रो स्टेशन से महज 250 मीटर की दूर हुई घटना, सुरक्षा इंतजाम की खुली पोल
जिस स्थान पर घटना हुई वह वैशाली मेट्रो स्टेशन से महज 250 मीटर की दूरी पर है। ऐसे में घटना ने पुलिस और प्रशासन के सुरक्षा इंतजाम की पोल खोल दी है। लोगों का कहना है अवैध रिफिलिंग की कई बार शिकायत की जा चुकी है। कुछ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से ही यह धंधा चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed