{"_id":"5a68c6704f1c1b7c268b626b","slug":"thousands-of-goods-broke-the-lock-of-three-dumplings-one-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात तीन गुमटियों का ताला तोड़ उड़ाया हजारों का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक रात तीन गुमटियों का ताला तोड़ उड़ाया हजारों का माल
चित्रकूट।
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
- चोरी की जानकारी देता दुकानदार चंद्रपाल जायसवाल।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। कोतवाली से महज 100 मीटर दूरी पर दो गुमटियों के ताले तोड़ चोरों ने हजारों रुपये का माल पार कर दिया। सीएमओ कार्यालय के पास भी एक गुमटी का ताला तोड़कर पंाच हजार का माल चोरी कर ले गए।
जानकारी के अनुसार शहर के स्टेशन रोड कोतवाली से महज 100 मीटर दूर चंद्रपाल जायसवाल की पान व कोल्ड ड्रिंक की गुमटी का ताला तोड़ चोरों ने लगभग 50 हजार का माल पार कर दिया। इसके बाद चोरों ने स्टेशन रोड पर ही एक चाय पकौड़ी की राजेंद्र की गुमटी का ताला तोड़ कर लगभग दो हजार का माल पार कर लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात को गश्त के दौरान कुछ संदिग्धों को पुलिसकर्मियों ने दौड़कर पकड़ने का प्रयास किया था लेकिन युवक भागने में सफल रहे। इन युवकों के हाथ से एक स्टोव छूट गया था। यह किसका है इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा चोरों ने पुरानी बाजार स्थित सीएमओ कार्यालय के पास रामलाल की पान की गुमटी का ताला तोड़कर लगभग पंाच हजार का माल पार कर दिया है। प्रभारी कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।