फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   The tablet was shot by the salesman when loading the tam

तमंचा लोड करते समय सेल्समैन से चली थी गोली

Wed, 06 Feb 2019 11:50 PM IST
jalaun Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 06 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
The tablet was shot by the salesman when loading the tam
16 पुलिस गिरफ्त में आरोपी लालू। - फोटो : amarujala
मुहम्मदाबाद। शराब के नशे में धुत सेल्समैन से तमंचा लोड करते वक्त चली गोली ने मासूम की मौत हो गई थी। पुलिस ने देर रात ही हर्ष फायरिंग के आरोपी को पकड़कर उससे तमंचा भी बरामद कर लिया। कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।   
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात डकोर ब्लाक के जैसारी कला गांव में दिनेश राजपूत के घर पर जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। पार्टी में मौजूद आटा गुरू इटौरा निवासी शराब ठेके के सेल्समैन लालू ने अपने तमंचे से हवाई फायर का प्रयास किया लेकिन गोली नहीं चली। शराब के नशे में लालू लोड तमंचा दोबारा खोल ही रहा था कि तभी तमंचे से निकली गोली सीधे पास में खड़े गोलू उर्फ जय (10) पुत्र धर्मपाल के सिर पर जा लगी। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से झांसी लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लालू को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया था। कोतवाल ने बताया कि लालू गांव के ही शराब ठेके में काम करता है और यहीं रहता भी है। उसके पास से तमंचा भी बरामद किया गया है।  
विज्ञापन



पुत्र का नाम लेकर दूसरे दिन भी बेसुध रही मां
गोलू अपनी मां क्रांति के साथ जन्मदिन समारोह में शामिल होने गया था। गोली लगने से गोलू लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़ा, तभी पास खड़ी मां चीखते हुए बेहोश हो गई। ग्रामीण बच्चे को लेकर अस्पताल भागे तो महिलाओं ने क्रांति को संभाला। बुधवार को पूरे दिन क्रांति बेटे का नाम लेकर चीखती रही। पति फौजी धर्मपाल भी दीवार पर सिर पटकते सिसकियां भरता रहा। गोलू की मौत से बड़ा भाई मयंक (12) भी पिता के आंसू पोंछता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 - पहले भी तमंचे के साथ जेल जा चुका लालू
ग्रामीणों में आरोपी के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश रहा। पुलिस अभिरक्षा में लालू के होने के बावजूद ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा था। तभी पुलिस आरोपी को लेकर वहां से चली गई। पुलिस ने बताया कि लालू एक बार पहले भी तमंचा रखने के आरोप में जेल भेजा जा चुका है। उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed