फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   The girl of 16 and the boy of 20, committed sucide with took the poison

16 की लड़की और 20 के लड़के ने की खुदकुशी

Sun, 03 Sep 2017 05:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 03 Sep 2017 05:16 PM IST
The girl of 16 and the boy of 20, committed sucide with took the poison
जहर पीकर दम तोड़ा - फोटो : File photo
आमने-सामने रहने वाले 16 साल की एक किशोरी और 20 साल के युवक ने जहर पीकर सामूहिक खुदकुशी कर ली। इस घटना से सनसनी मच गई। वहीं परिजनों में सदमे में आ गए।


मामला है राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के रावतसर तहसील का। गांव पोहड़का में रहने वाले 20 वर्षीय विनोद का अपने ही घर के पड़ौस में रहने वाले 16 साल की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि ये दोनों आपस में रिश्तेदार भी थे। कल स्थानीय ग्रामीणों ने खेत में विनोद और लड़की की लाश खेत में पड़ी देखी। सूचना मिलने पर रावतसर थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। शवों को उठवाकर रावतसर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। 


थानाप्रभारी के मुताबिक मौके पर जहरीले पदार्थ की एक डिब्बी और पानी की बोतल मिली है। इसके अलावा खेत की मिट्टी पर दोनों के रेंगने के निशान है। इससे अंदेशा है कि दोनों ने जहरीली गोलियों को पानी में  घोलकर पी लिया। शरीर में जहर का असर होने से प्रेमी युगल ने संभवतया मौत से पहले काफी संघर्ष किया होगा। इससे वहां घिसटने के निशान मिले।


 
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed