फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   The body of the missing truck driver killed and thrown into a bag

लापता ट्रक चालक की हत्या कर शव बोरे में बांधकर फेंका

Fri, 09 Feb 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Fri, 09 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
The body of the missing truck driver killed and thrown into a bag
इसी पुल के नीचे मिला शव। - फोटो : amar ujala

सिरसा कलार थाना क्षेत्र स्थित यमुना नदी पर बने पाल सरैनी के पीपा पुल के पास कुछ राहगीरों ने एक बोरा पड़ा देखा। उन्होंने बोरा खोला तो उसमें एक युवक का रक्तरंजित शव था। खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। युवक के शरीर में कई जगह चोट के निशान थे, जिसमें आंख के पास, सीने व गले में गहना निशान था। इससे साफ हो गया कि युवक के हत्या कर शव फेंका गया है। कुछ देर बाद चुर्खी के नूरपुर गांव के लापता एक युवक की चर्चा शुरू हुई।

विज्ञापन


उसकी फोटो व्हाट्स ऐप के जरिए परिजनों को भेजी गई। फोटो देखते ही परिजनों ने शव की शिनाख्त अपने बेटे राजबीर सिंह (28) पुत्र वीर सिंह गुजरात निवासी नूरपुर चुर्खी के रूप में की और थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंच गए। पिता वीर सिंह ने बताया कि राजवीर गुजरात प्रांत के सूरत की एक प्राइवेट कंपनी में ट्रक चलाता था। पिछले 8 दिन से कोई संपर्क नहीं हो रहा था और उसका मोबाइल भी बंद था।
विज्ञापन


कंपनी में पता किया तो वहां से बताया गया कि आठ दिन से वह काम पर नहीं गया।  पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। टीम ने फिंगर प्रिंट व बोरे से कुछ निशान  लेकर फोटोग्राफी भी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला हत्या का है। आस पास के इलाके में जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed