फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Stone pelted on police

लुटेरे को पकड़ने गई पुलिस पर महिलाओं का हमला, पथराव

Mon, 09 Oct 2017 01:04 AM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
Stone pelted on police
यूपी पुलिस - फोटो : self
रमजानपुर गांव में लुटेरे को पकड़ने गई कादरचौक पुलिस टीम पर गांव की महिलाओं ने हमला कर दिया और हिरासत में लिए गए आरोपी को छुड़ा लिया। पुलिस वाले खुद को बचाने के लिए मौके से भागे तो उन पर महिलाओं ने पथराव कर दिया। 
विज्ञापन

तीन दिन पहले कादरचौक थाना क्षेत्र में लूट हुई थी। पुलिस की छानबीन में गांव रमजानपुर के रहने वाले एक युवक का नाम सामने आया। शनिवार रात कादरचौक एसओ अश्वनी कुमार, सिपाही अजीत और सुनील के साथ युवक को पकड़ने रमजानपुर गांव पहुंचे। एसओ गाड़ी लेकर गांव के बाहर खड़े हो गए। सिपाहियों को लुटेरे के घर उसे देखने के लिए भेजा। सिपाही अजीत और सुनील ने घर में दबिश देकर युवक को पकड़ लिया और जाने लगे। यह देखकर एकत्र हुईं परिवार और आसपास की महिलाओं ने एकजुट होकर पुलिस को घेर लिया और धक्का-मुक्की कर युवक को जबरन छुड़ा लिया। माहौल बिगड़ता देखकर पुलिस वाले किसी तरह जान बचाकर मौके से भागने लगे, तभी महिलाओं ने पीछे से ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। उधर, सूचना मिलने पर एसओ अश्वनी कुमार गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और साथी सिपाहियों को गाड़ी में बैठाने के साथ ही एक युवक को पकड़कर थाने ले गए। हालांकि पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया गया। इस मामले में रविवार देर शाम तक कोई लिखा-पढ़ी नहीं की गई। एसओ अश्वनी कुमार ने बताया कि दबिश के दौरान महिलाओं ने ईंट पत्थर फेंके थे, लेकिन किसी पुलिस वाले को चोट नहीं आई। उच्चाधिकारियों से निर्देश के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed