{"_id":"5a92fdfb4f1c1bb0098b5011","slug":"stirred-by-getting-a-hellfire-in-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में नरकंकाल मिलने से हड़कंप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुएं में नरकंकाल मिलने से हड़कंप
फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
इसी जगह खेत में बच्चे को मिट्टी में दबा दिया गया था
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नलकूप के बंद कुएं में नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ ने मौके पर जाकर जांच की। पुलिस ने नरकंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के नगला बीच निवासी रामनिवास का खेत गांव निसाई में है। शनिवार शाम कुछ ग्रामीण अपने जानवरों को चराने के लिए गए थे। इस दौरान ग्रामीणों को कुएं में नरकंकाल दिखाई दिया। शाम हो जाने के कारण इसकी चर्चा गांव में हुई, लेकिन सूचना पुलिस को नहीं दी गई। मामल की जानकारी प्रधान के पति सतेंद्र सिंह को दी गई।
रविवार सुबह प्रधान के पति ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर दरोगा धनपाल सिंह गांव आए। दरोगा ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। कुछ समय बाद सीओ महावीर सिंह और फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने नरकंकाल को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रधान के पति ने पुलिस को तहरीर दी। दरोगा ने बताया कि यह नरकंकाल किसी पुरुष का है।
विज्ञापन
सीओ ने बताया शव को लाकर यहां फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। डॉक्टर दीपेंद्र अवस्थी ने नरकंकाल का पोस्टमार्टम किया। बताया गया कि करीब पांच दिन पहले युवक की मौत हुई है। उसके सिर पर वजनदार वस्तु से हमला किया गया है। इसके बाद उसके शरीर में आग लगाई गई है।