फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Steal four places in the same night

एक ही रात चार जगह चोरी

Tue, 02 Jan 2018 11:31 PM IST
फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश Updated Tue, 02 Jan 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
Steal four places in the same night
टेंपो चालक के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एक घर और तीन खोखे चोर लाखों का माल चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पीड़ितों ने घटना की तहरीर दी है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन


कोतवाली फतेहगढ़ के महरुपुर सहजू निवासी सुनील कुमार का मुख्यमार्ग पर दो खोखे हैं। एक खोखे में साइकिल मरम्मत और दूसरे में बिसातखाने का सामान रहता है। सोमवार रात चोरों ने खोखे के ताले तोड़ दिए। इसके बाद रुपये और हजारों का माल चोरी कर ले गए। सुनील ने बताया उसके यहां से चोर करीब 10 हजार का माल ले गए हैं। समीप ही गांव के पुजारी सिंह का खोखा है। चोरों ने यहां से भी हजारों का सामान चोरी किया। कुछ ही दूरी पर गुड्डन की परचून की दुकान है।
विज्ञापन


यहां पर चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर अंदर घुसे। चोरों ने यहां से अंडे और नमकीन खाने के बाद अन्य सामान निकाल ले गए। इसके साथ ही इसी गांव के उमेश कुमार के सूने पड़े मकान का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों के जेवर और रुपये के साथ ही अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। उमेश के भाई राजेश ने बताया कि उमेश टेंपो चलता है। वह अपनी ससुराल कानपुर गया था। घर पर कोई नहीं था। एक ही रात में चार स्थानों से चोरी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। देखते ही देखते वहां पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। घटना की तहरीर दी गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आटो की दुकान से रुपये और पार्ट्स चोरी
फर्रुखाबाद। चोर आटो पार्ट्स की दुकान से रुपये और लाखों का सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच की। पीड़ित ने घटना की तहरीर पर मामले की जांच शुरू की है। शहर कोतवाली के महावीरगंज द्वितीय निवासी कौशल दीक्षित की शहर के ठंडी सड़क देवरामपुर रेलवे क्रासिंग के पास आटो पार्ट्स की दुकान है। सोमवार शाम कौशल दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात किसी समय चोर मेनगेट के पास बने मकान की छत पर चढ़ कर छत पर आ गए। इसके बाद चोरों ने दुकान की कुंडी तोड़ दी। यहां चोरों ने काउंटर की गोलक को तोड़कर वहां रखें रुपये ले गए।

इसके साथ ही दुकान में रखा लैपटॉप और चौपहिया वाहन की तीन बैटरी व अन्य पार्ट्स ले गए। मंगलवार सुबह कौशल के भाई संजीव दुकान पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर कौशल दीक्षित भी दुकान आ गए। दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। यह देख कौशल के होश उड़ गए। घटना की सूचना यूपी 100 को दी गई। सूचना मिलने पर यूपी 100 ने मौके पर जाकर जांच की। दुकानदार ने बताया कि चोर उनके यहां से 60 हजार रुपये और करीब 1.50 लाख के पार्ट्स ले गए है। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।


दुकान में चोरी में रिपोर्ट
शमसाबाद (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के गांव बेला सरायगजा निवासी जनवेजय के घर के बाहर परचून की दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने हजारों का माल चोरी किया था। इसके साथ ही गांव के अमर सिंह और शिवसागर के सूने पड़े मकान का ताला तोड़ कर सामान ले गए थे। पुलिस ने मंगलवार जनवेजय की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed