{"_id":"58ba41bd4f1c1b375c830bdf","slug":"six-years-old-girl-rapes-by-her-cousin-in-up-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरा भाई ही बना हैवान, 6 साल की मासूम से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चचेरा भाई ही बना हैवान, 6 साल की मासूम से किया दुष्कर्म
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
Updated Sat, 04 Mar 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मथुरा में छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस हरकत को अंजाम देने वाला उसका चचेरा भाई है, जिसकी उम्र 15 साल है। बेटी के साथ हुई दरिंदगी की जानकारी पिता को लगी तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस के पास खबर जाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मासूम को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा है। पिता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि आरोपी की उम्र करीब 15 वर्ष होगी और बच्ची की उम्र भी करीब छह वर्ष है।
विज्ञापन
पीड़िता और आरोपी भाई-बहन हैं। शाम छह बजे दुष्कर्म की सूचना मिलने के बाद मासूम को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना घर की बताई जा रही है।
विज्ञापन