फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Sister-in-law has acid on Dewar

देवर पर भाभी ने तेजाब डाला

Thu, 02 Aug 2018 11:38 PM IST
देवर पर भाभी ने तेजाब डाला
देवर पर भाभी ने तेजाब डाला Updated Thu, 02 Aug 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sister-in-law has acid on Dewar
मारपीट में घायल लवली पटेल - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। कब्जेदारी के मामूली विवाद में गुरुवार को तीन भाइयों का परिवार आपस में भिड़ गया। मारपीट में तेजाब (टायलेट क्लीनर) डालने से एक युवक झुलस गया। युवक ने भाभी पर तेजाब डालने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने बेटी और बेटे पर हमले का आरोप लगाया है। झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे गोपालपुर गांव निवासी रामऔतार पटेल के तीन बेटों में सबसे बड़ा कंधईलाल, दूसरा मुकेश और तीसरा अविवाहित दुर्गेश है। दुर्गेश एक नर्सिंग होम में काम करता है। जिला अस्पताल में भर्ती दुर्गेश ने बताया कि भाइयों के मकान अलग-अलग बने हैं। दूसरे नंबर के भाई मुकेश की पत्नी ऊषा देवी ने गुरुवार सुबह उसके हिस्से में अपना घरेलू सामान रखा था। विरोध करने पर मुकेश ने मारपीट शुरू कर दी। बड़े भाई कंधईलाल बीचबचाव करने पहुंचे। मुकेश उनसे भी हाथापाई करने लगा। इसी बीच मुकेश की पत्नी ऊषा तेजाब भरी कट्टी लेकर आई और सीढ़ियों से उस पर फेंक दिया। बड़े भाई ने 100 नंबर में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। उधर, ऊषा देवी ने शाह चौकी में पुलिस को बताया कि वह अपने घर के सामने बारिश से बचाव के लिए टिन शेड डाल रही थी। जेठ कंधई लाल और देवर दुर्गेश ने विरोध किया। मजदूरों से मारपीट की और धमकी देकर भगा दिया। विरोध करने पर हंसिया से हमला किया। हमले में बेटी लवली और बेटा गोपी घायल हुए हैं। एसओ धीरेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से तहरीर आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed