फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   sirsa, hindi news, atm roberry, sirsa

ओटू में एटीएम काटकर दो लाख 1400 रुपये निकाले

Wed, 20 Jul 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Wed, 20 Jul 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
sirsa, hindi news, atm roberry, sirsa
एटीएम - फोटो : bureau
गांव ओटू के बस स्टैंड पर स्थित एटीएम को काटकर चोर दो लाख 1400 रुपये की नकदी निकाल ले गए। पुलिस ने केस दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इससे पूर्व दो बार इसी एटीएम को लूटने का प्रयास हो चुका है। ओटू गांव के बस स्टैंड पर सीबीआई का एटीएम लगा हुआ है। एटीएम के अंदर-बाहर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहा है कि चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर आए थे।
विज्ञापन



वारदात रात 12.30 बजे से रात 1.15 बजे के बीच हुई है। एटीएम के बाहर लगे हुए कैमरे में चोर आते हुए दिख रहे हैं, लेकिन बाद में उन्होंने बाहर के कैमरे का मुंह ऊपर की तरफ कर दिया और अंदर घुस गए। अंदर लगे हुए कैमरों के उन्होंने तार काट दिए जिस कारण उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस के अनुसार चोरों ने गैस कटर से एटीएम को काटा और उसके अंदर रखी हुई दो लाख 1400 रुपये की नकदी निकाल ले गए। पुलिस का कहना है कि वे रता को गश्त करते हैं। बता दें कि इससे पूर्व दो बार इसी एटीएम को लूटने का प्रयास हो चुका है।
विज्ञापन


छत पर सो रहा था चौकीदार
एटीएम की सुरक्षा के लिए चौकीदार रखा हुआ है। सोमवार रात भी चौकीदार ड्यूटी पर था, लेकिन वह एटीएम के अंदर या बाहर बैठने की बजाय छत पर सो रहा था। इस कारण चौकीदार को भी इसकी भनक नहीं लगी और चोर नकदी चुराकर ले गए। रानियां थाना प्रभारी का कहना है कि वे रात्रि को नियमित रूप से चौकीदार को छत से उठाकर नीचे बैठाकर जाते हैं, लेकिन चौकीदार पुलिस के जाने के बाद फिर से छत पर सो जाता है। थाना प्रभारी ने  कहा कि बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed