फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   sheena bora was strangled, I was there claimed shyamvar rai

शीना बोरा केस: ड्राइवर राय का नया बयान बढ़ा सकता है इंद्राणी की मुश्किलें

Wed, 11 May 2016 05:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 May 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
sheena bora was strangled, I was there claimed shyamvar rai

चर्चित शीना बोरा केस में इंद्राणी के पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय ने मुंबई में सीबीआई की विशेष अदालत में जो बयान दिया है उससे इंद्राणी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। श्यामवर राय ने मामले को नया मोड़ देते हुए कहा है कि हत्या में वह भी शामिल था।

विज्ञापन


विशेष अदालत में दिए बयान में श्यामवर राय ने कहा, 'शीना बोरी की हत्या गला घोंटकर की गई थी। घटना के बारे में जो योजना बन रही थी उसके बारे में भी मुझे जानकारी थी। हत्या को अंजाम देने में मैं भी शामिल था।'
विज्ञापन


अपने नए खुलासे में श्यामवर राय ने दावा किया उसके सामने ही शीना बोरा का गला घोंटा गया था। श्यामवर राय ने अदालत को यह भी बताया कि उसे मामले की सच्चाई बताने में न तो किसी प्रकार का डर है और न ही उस पर किसी का दबाव है। राय के नए बयान के बाद अदालत ने सीबीआई को निर्देश दिया है वह इस मामले में अपना जवाब दाखिल करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल अध‌िकारियों को अदालत ने लगाई फटकार

sheena bora was strangled, I was there claimed shyamvar rai

श्यामवर राय का बयान आने से पहले सोमवार को अदालत ने श्यामवर राय का बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में न पेश करने पर जेल अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी।

सीबीआई के विशेष जज एचएस महाजन ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि श्यामवर राय को 11 मई तक हर हाल में अदालत के सामने पेश किया जाए। अदालत ने इस दौरान इंद्राणी के पति पीटर मुखर्जी, पूर्व पति संजीव खन्ना को भी सुनवाई के दौरान पेश करने का निर्देश दिया था।

गौरतलब है कि इंद्राणी के पहले पति से हुई बेटी शीना की हत्या, इंद्राणी, उसके ड्राइवर श्यामवर राय और संजीव खन्ना ने ही अप्रैल 2012 में गला घोंटकर की थी।

इसके अलावा अदालत ने सभी के सामने इंद्राणी को भी समय पर दवा न लेने के लिए फटकार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed