{"_id":"5c16b142bdec225559752088","slug":"robbery-in-auto-parts-sellor-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो पार्ट्स विक्रेता के घर बंधक बनाकर लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो पार्ट्स विक्रेता के घर बंधक बनाकर लूटपाट
Mon, 17 Dec 2018 01:40 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
robbery
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की रात बदमाश चिरगांव कस्बा स्थित ऑटो पार्ट्स विक्रेता अनिल कुमार खजांची के घर में घुसकर ढाई लाख रुपये की नकदी व जेवरात लूटकर कार से भाग निकले। बदमाशों ने दुकान मालिक व उसके पुत्र सोनल को बंधक बनाने के बाद घटना को अंजाम दिया । भागते समय बाहर से गेट भी लगा गए, ताकि परिजन बाहर न निकल सकें। पुत्र ने छत के रास्ते से नीचे आने के बाद शोर शराबा किया। आवाज सुनकर बाहर निकले लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी डॉ. ओपी सहित अन्य पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
चिरगांव के पहाड़ी चुंगी रहने वाले अनिल कुमार खजांची की मोटर पार्ट्स की दुकान है। दुकान के ऊपरी हिस्से में वह परिवार समेत निवास करते हैं। रात को दुकान बंद कर वह वह अपने पुत्र सोनल के साथ कमरे में चले गए। सभी खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच एक युवक ने आवाज लगाकर ऑयल की मांग की। आवाज सुनकर सोनल नीचे आकर दुकान मेें जैसे ही प्रवेश करने लगा, इसी बीच पास खड़े बदमाश ने लकड़ी के पटिऐ से सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। सोनल शोर शराबा न कर सके, इसके लिए बदमाशों ने उसके मुंह पर टेप भी लगा दिया और पीछे से हाथ बांधकर ऊपर कमरे की तरफ ले गए। बेटे को देखकर पिता व मां घबरा गए। इसके बाद एक बदमाश ने तमंचा दोनों के ऊपर तानकर अलमारी की चाबी मांगी।
घबराई महिला ने भयभीत होकर चाबी निकालकर दे दी। इसके बाद एक बदमाश ने अलमारी का ताला खोलकर यहां से करीब ढाई लाख रुपये व जेवरात लूट लिए। सभी को बंधक बनाने के बाद बदमाश बाहर से गेट लगाकर भाग निकले। सोनल ने किसी तरह छूूटकर छत के रास्ते नीचे पहुंचकर चिल्लाना शुरू किया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही चिरगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। रात में ही सूचना पाकर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी देहात राहुल मिठास, स्वॉट टीम प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने भी घटना की जानकारी ली। एसपी ने पीड़ित परिवार से एक-एक बिंदु पर घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने थाना पुलिस को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पूरी तैयारी से आए थे बदमाश
बदमाश पूरी तैयारी कर घटना को अंजाम देने आए थे। उनको पता था कि कब दुकान बंद होती है और यह भी पता चला था कि दुकान बंद होने के बाद भी सामान मिल जाता था, इसीलिए बदमाशों ने दुकान बंद होने के बाद ही घटना को अंजाम दिया। भागते समय बदमाश घर में रखे चारों मोबाइल भी लेकर भाग निकले, ताकि पुलिस व अन्य को जानकारी न दे सकें।
दो बदमाश बांधे थे मुंह
गृह स्वामी के अनुसार कमरे में आने वाले बदमाशों की संख्या चार थी, जिनमें दो मुुंह ढके हुए थे जबकि दो के मुंह खोले हुए थे। वे अंकल आंटी कहकर संबोधित भी कर रहे थे। बदमाशों की उम्र पच्चीस से तीस वर्ष के आसपास बताई जा रही है।
सफेद गाड़ी से आए थे बदमाश
अनिल ने बताया कि बदमाश सफेद रंग की गाड़ी से आए थे। घटना से पहले कुछ लोगों ने गाड़ी को दुकान के बाहर पेड़ के नीचे भी खड़ा देखा था। घटना को अंजाम देने के बाद गाड़ी से बदमाश झांसी की तरफ भागे। घटना के बाद गाड़ी नजर नहीं आई थी।
खुलासे के लिए लगाई गईं तीन टीमें
घटना का खुलासा करने के लिए एसएसपी स्वॉट टीम समेत तीन तीन टीमों का गठन किया है। मौके पर पहुंची तीनों टीम ने घटना की जानकारी लेकर पीड़ित से भी बात की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं। साथ ही, ढाबों पर ही रात में चेकिंग कर संदिग्धों को खंगाला गया। एसपी देहात राहुल मिठास ने बताया कि महत्वपूर्ण सुराग पुलिस टीम के हाथ लगे हैं, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
व्यापारियों ने दी बाजार बंद करने की चेतावनी
चिरगांव में हुई लूट की घटना से व्यापारियों में नाराजगी है। घटना के बाद रविवार को व्यापारियों की एक बैठक राजू राजा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मोटर पार्ट्स एसोसिएशन चिरगांव के अध्यक्ष आनंद कुमार जैन ने कहा कि यदि घटना का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में महेंद्र कुमार, राज कुमार, हर्षवर्धन सेठ, दीपक गुप्ता, नरेंद्र नीखरा, अनवर अंसारी, यूनिस, म्र्रुश्ताक, संतोष दुबे व सीताराम गुप्ता मौजूद रहे।