फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Roadways bus collides with bike, one youth dies, second serious in mau

मऊ: पेट्रोल पंप से आगे जा रही बाइक को रोडवेज बस ने मारी टक्कर,  एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर 

Fri, 11 Sep 2020 03:42 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 11 Sep 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with bike, one youth dies, second serious in mau
हादसे में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नई बाजार के पास शुक्रवार की दोपहर में अनियंत्रित रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक चालक युवक की मौके पर मौत हो ग, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। युवक को उपचार के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेजा गया है। मृत और घायल युवक घटना के समय दोहरीघाट थाना क्षेत्र के फरसरा खुद गांव स्थित रिश्तेदार के घर जा रहे थे। 
विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कढैचा गांव के निवासी शुभम शर्मा (19) और घायल सूरजन शर्मा बाइक से दोहरीघाट थाना क्षेत्र के फरसरा खुर्द गांव निवासी अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। नई बाजार के पास मौजूद एक पेट्रोल पंप पर रुककर युवकों ने बाइक में तेल डलवाया और इसके बाद आगे बढ़े।
विज्ञापन


जैसे ही उनकी बाइक पंप से बाहर निकली, तभी दोहरीघाट की तरफ से आ रही रोडवेज की बस ने धक्का मार दिया। हादसे में बाइक चला रहे युवक शुभम की मौके पर मौत हो गई, जबकि सूरजन घायल हो गय। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक सूरजन को आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी दोहरीघाट भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ सीएचसी दोहरीघाट के डाक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे सदर अस्पताल मऊ के लिए रेफर कर दिया।

थानाध्यक्ष दोहरीघाट सच्चिदानंद ने बताया कि अभी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed