फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   rape with a woman

महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज  

Mon, 28 Aug 2017 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Mon, 28 Aug 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
rape with a woman
rape

संदना थाना क्षेत्र में एक दबंग ने गांव की महिला को घर में अकेली पाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। अस्मत लूटने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। दोनों पक्ष एक ही गांव के निवासी होने के कारण तनाव की स्थिति है।

विज्ञापन


 थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी व्यक्ति दिल्ली में मजदूरी करता है। घर पर उसकी पत्नी (22) रहती है। बतातें हैं कि महिला का ससुर परचून की दुकान चलाता है। रविवार की रात महिला घर में अकेली थी, उसी दौरान गांव का महेश वहां आ धमका। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, महेश ने उसे दबोच लिया। जिसके बाद जान से मार डालने की धमकी देते हुए महिला से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


महिला की अस्मत लूटने के बाद महेश उसे मुंह न खोलने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। इधर जब ससुर घर पहुंचा, तब महिला ने आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिवार ने गांव के महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed