ठेकेदार आत्महत्या : जांच टीम शाम तक सौंपेगी रिपोर्ट, ठेकेदारों ने प्रभार मंत्री से की मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुग्रीव राम चेक लेकर अवधेश के विश्वनाथपुरी कालोनी स्थित घर पहुंचे। अवधेश की पत्नी प्रतिभा श्रीवास्तव को चेक दिया था। उधर ठेकेदारों ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय से पौने तीन बजे सर्किट हाउस तक न्याय यात्रा निकाली। और सर्किट हाऊस के सभागार मे स्वतंत्र प्रभार व विधायक रविंद्र जायसवाल से बातचीत की।
ठेकेदारों ने प्रदर्शन किया
ये भी पढ़ें : सिपाही को धक्का देकर हथकड़ी पहने दो आरोपी थाने से भागे, पुलिस में मचा हड़कंप
ठेकेदारों ने दोषियों के खिलाफ मुकदमा होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने के लेकर अपनी बात कही। इस दौरान सहायक अभियंता एसडी मिश्रा को गिरफ्तार करो के नारे भी लगे।
घटना के बाद शासन से आई जांच टीम शुक्रवार की सुबह रवाना हो गई थी। प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी नितिन रमेश गोकर्ण ने बनारस से रवाना होने से पूर्व कहा कि शनिवार की शाम तक तीन सदस्यीय जांच टीम अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप देगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

मंत्री से मिले ठेकेदार
उधर जांच टीम में शामिल सचिव समीर वर्मा, प्रमुख अभियंता राजन मित्तल और वित्त नियंत्रक सत्येंद्र कुमार ने मुख्य अभियंता सहित अवधेश के प्रकरण से जुड़े सभी अभियंताओं और लिपिकों का बंद कमरे में अलग-अलग बयान दर्ज किया। इसके अलावा अवधेश के प्रकरण से जुड़े सभी दस्तावेज की कापी अपने साथ ले गए ताकि कोई दस्तावेजों में छेड़छाड़ न कर सके। इस प्रकरण में अब तक पांच लोगों का निलंबन हुआ है।