फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Put hot oil on the child in the land dispute, scorching

भूमि विवाद में बच्चे पर गर्म तेल डाला, झुलसा

Sun, 08 Apr 2018 11:56 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज, उत्तर प्रदेश Updated Sun, 08 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Put hot oil on the child in the land dispute, scorching
गर्म तेल डालने से झुलसे बच्चे को जिला अस्पताल लाया उसका चाचा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सदर कोतवाली क्षेत्र के कुसुमखोर गांव में जमीन की रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान बदला लेने की नियत से एक पक्ष ने एक मासूम पर खौलता तेल डाल दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। बालक की हालत गंभीर देख उसके परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


कुसुमखोर निवासी इरशाद पुत्र महमुद्दी व सहबुद्दीन पुत्र सफुद्दीन अपनी जगह पर मकान बनाने के लिए नींव खोद रहे थे। तभी गांव के ही मैनूर, पप्पू, मुन्ने, सजीबुल, मसरुर लाठी-डंडा लेकर आए और नींव खोदने से मना करने लगे। जब इरशाद ने अपनी जगह पर नींव खोदने की बात कही तो उक्त लोगों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन


लाठी- डंडो से पीटकर इरशाद व शहबुद्दीन को पीटकर घायल कर दिया। किसी तरह दोनों लोग भागकर अपने घर में घुस गए। जब हमलावरों को कोई नहीं मिला तो घर के बाहर खेल रहे एजाज के पांच वर्षीय पुत्र गुलाम रसूल पर विपक्षी तौहीद पुत्र महसूद ने खौलता तेल डाल दिया। इससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस ने बच्चे की हालत गंभीर देख कर उसे जिला अस्पताल भेज दिया। यहां बच्चे का इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed