{"_id":"69207e61c90c750c3a06a263","slug":"punjab-police-to-bring-anmol-bishnoi-to-mansa-for-questioning-in-sidhu-moosewala-murder-case-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनमोल बिश्नोई को पंजाब लाने की तैयारी: मूसेवाला हत्याकांड में होगी पूछताछ, क्या बोले गायक के पिता बलकौर सिंह?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अनमोल बिश्नोई को पंजाब लाने की तैयारी: मूसेवाला हत्याकांड में होगी पूछताछ, क्या बोले गायक के पिता बलकौर सिंह?
Fri, 21 Nov 2025 08:29 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 21 Nov 2025 08:29 PM IST
सार
पंजाब के मानसा में सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को हुई थी। कार सवार शूटरों ने मूसेवाला की थार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।
विज्ञापन
अनमोल बिश्नोई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिका से लाए गए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को मानसा पुलिस पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पूछताछ के लिए मानसा लाने की तैयारी कर रही है। इस प्रक्रिया में एक माह लग सकता है। अभी अनमोल बिश्नोई को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रिमांड पर लिया हुआ है।
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलियां चलाने और मुंबई के बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के अलावा अनमोल बिश्नोई का नाम सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी सामने आया था। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने कहा है कि अनमोल बिश्नोई को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। अभी तक सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में साजिशकर्ताओं को पकड़ना तो दूर उनकी पहचान नहीं कर सकी। जो गैंगस्टर का नाम इस में बोलता है उनको जेलों व पुलिस सुरक्षा में मेहमानों की तरह रखा जा रहा है। इसी कारण उनको सरकारों से इंसाफ मिलने की कोई आस नहीं है। लगातार गैंगस्टर बेखौफ होकर धमकियां दे रहे हैं लेकिन पुलिस व सरकारें गैंगस्टरों की सुरक्षा में लगी हैं।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा में हुई थी, जब उन पर कार सवार शूटरों ने मूसेवाला की थार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को इस हत्या के लिए जिम्मेदारी ली थी और गोल्डी बरार हत्या मामले में मास्टरमाइंड बताया गया। पुलिस ने इसे विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या का बदला बताया है। मूसेवाला की हत्या मामले में मानसा की कोर्ट में केस चल रहा है।
विज्ञापन