फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   priest arrested for sexual assual a child in brazil

पादरी कर रहा था 5 साल की मासूम का यौन शोषण, बच्ची ने पेंटिंग्स बना बयां की दास्तां

Thu, 20 Oct 2016 02:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 20 Oct 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
priest arrested for sexual assual a child in brazil
बच्ची के द्वारा बनाई गई पेंटिंग - फोटो : mirror

ब्राजील के मॉन्टेस क्लारोस शहर में 5 साल की बच्ची के यौन शोषण की घटना सामने आई है। दिल को दहला देने वाली घटना में शोषण का खुलासा अजीबों-गरीब रूप में हुआ है। दरअसल, बच्ची ने अपने साथ हुई इस घटना का खुलासा पेंटिंग के जरिए किया है जिसमें उसने अपने साथ हुए यौन शोषण को पेपर पर डिजाइन किया।

विज्ञापन


मिरर की खबर के अनुसार बच्ची के साथ एक पादरी ने यह घिनौनी हरकत की है और वह उसे इंग्लिश की क्लास देता था। पिता ने बताया कि उन्हें शक तब हुआ था जब वह पादरी के पास जाने से मना करने लगी और उसके व्यवहार में भी बदलाव देखा गया।

विज्ञापन

डरी बच्ची को माता-पिता ले गए मनोवैज्ञानिक के पास

priest arrested for sexual assual a child in brazil
पेंटिंग में डरी हुई बच्ची - फोटो : mirror

माता-पिता ने बच्ची को मनोवैज्ञानिक के पास ले जाने का फैसला लिया। डॉक्टर ने कहा कि उसे शक है कि बच्ची शारीरिक उत्पीड़न की शिकार हुई है। मनोवैज्ञानिक के अनुसार बच्ची के साथ कोई बड़ी घटना हुई है जिसकी वजह से उसके व्यवहार  में इस कदर बदलाव आया था। इस बीच उसने माता-पिता को उसके कमरे की तलाशी लेने को कहा। 

तलाशी लेने के दौरान बच्ची के कमरे से 6 अजीबो-गरीब डिजाइन की बनी हुई पेंटिंग्स पाई गई। इन पेंटिंग्स में बच्ची ने अपने साथ हुए यौन शोषण के चित्र बनाए हुए थे।

पेंटिंग में डरी हुई और टांग खोलकर लेटी हुई लड़की का मिला चित्र 

priest arrested for sexual assual a child in brazil

कमरे में मिली तस्वीरों में वह काफी डरी हुई थी। एक तस्वीर में तो एक आदमी जबरन उसकी टांगे खुलवा रहा था और वह बिस्तर पर रहम की भीख मांग रही थी। बच्ची की तस्वीरों के आधार पर पिता ने पादरी को फोन करके पूरा मामला जाना।

धमकाए जाने के बाद पादरी ने अपना गुनाह कबूल लिया। इसके बाद पुलिस को मामले की खबर की गई और पादरी को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed