फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Cheetah mobile police beat her husband's husband

सभासद के पति को चीता मोबाइल पुलिस ने पीटा

Fri, 06 Apr 2018 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 06 Apr 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
Cheetah mobile police beat her husband's husband
थाना परिसर में शिकायत लेकर पहुंचे सभासद गण। - फोटो : amarujala

फफूंद (औरैया)। बकरी चरा रहे सभासद के पति की चीता मोबाइल पुलिस ने मारपीट कर घायल कर दिया । जब यह बात सभासदों को पता चली तो वह आक्रोशित हो गए और पीड़ित सभासद पति ने सभी सभासदों के साथ थाने जाकर चीता मोबाइल के दोनों सिपाहियों के खिलाफ  तहरीर दी है।

विज्ञापन


   वार्ड नंबर दो की सभासद रीना दोहरे के पति शीलू दोहरे ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार शाम लगभग 6:30 बजे फ फूं द ककोर मार्ग पर स्थित चौबे के तालाब के पास बकरी चरा रहा था। तभी वहां पर चीता मोबाइल पर तैनात सिपाही संजीव कुमार व भरत सिकरवार आए और उससे एक हजार रुपये मांगने लगे ।  मना करने पर दोनों लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। जिससे उसके चोटें आईं हैं ।
विज्ञापन


चीख-पुकार की आवाज सुनकर रामचंद्र ने बीच बचाव किया। उसने जब पूरी घटना के बारे में अपने सभासदों को बताया तो सभी सभासद थाने पहुंचे और चीता मोबाइल पर तैनात सिपाही संजीव कुमार व भरत सिकरवार के खिलाफ  तहरीर दी है। वहीं, चीता मोबाइल पर तैनात सिपाही संजीव कुमार व भरत सिकरवार ने बताया कि वह एक प्रार्थना पत्र की जांच करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें आरोपी विशाल को पकड़ने पर सभासद पति उसको छोड़ने के लिए कहने लगा। लेकिन हम उसको ले आए। इसी बात को लेकर उन्होंने झूठे आरोप लगाए हैं । थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed