{"_id":"59023b374f1c1bb365c0f7f2","slug":"police-stations-summoned-by-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने तलब किए कई थानाध्यक्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई ने तलब किए कई थानाध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
वापस जाते ललपुरा थानाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने अवैध मौरंग खनन मामले में पुलिस पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। टीम ने गुरुवार को कई थानाध्यक्षों को तलब किया। इस कारोबार से जुड़े पुराने एवं नए लोगों से भी पूछताछ की। टीम से जुड़े सूत्रों की मानें तो कारोबारियों से हुई पूछताछ में खनन से जुड़े कई अहम जानकारी मिली है।
मालूम हो कि हमीरपुर में सीबीआई की टीम डेरा डाले हुए है। टीम ने गुरुवार को कारोबार से जुड़े लोगों और शिकायतकर्ता से भी पूछताछ की। कारोबार से जुड़े रहे अरुण कुमार दुबे व जालौन जनपद के सोनू यादव से टीम ने कई खदानों के पट्टे के बारे में जानकारी ली। पत्यौरा गांव में अवैध रूप से डंप मौरंग के मामले में महोबा निवासी राकेश सोनी से पूछताछ की। वहीं शिकायतकर्ता भुलसी निवासी विजय बहादुर ने सीबीआई को शिकायती पत्र देकर खेत में पड़ी मौरंग का अवैध खनन करने की जानकारी दी।
इसी तरह टीम ने ललपुरा थानाध्यक्ष मोहम्मद अली, चिकासी थानाध्यक्ष धर्मराज सिंह, कुरारा थानाध्यक्ष केदार नाथ सिंह को तलब किया। ये लोग फाइलों के साथ टीम से मिलने पहुंचे। हालांकि इनसे विस्तृत पूछताछ नहीं हो पाई। थानाध्यक्ष ललपुरा मोहम्मद अली ने बताया कि सीबीआई टीम ने 18 अप्रैल 2009 को बेतवा नदी के सहुरापुर घाट में नहाते समय डूबने वाले अंकित (15) और कौशल (14) की मौत मामले में जानकारी ली। दोनों बच्चों की मशीनों से खोदे गए गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हुई थी। टीम ने इसी प्रकरण में दर्ज एफआईआर के बारे में भी जानकारी ली।