फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Police recovered gold in two hours, bag full of cash

पुलिस ने दो घंटे में बरामद कर लिया सोने, नकदी से भरा बैग

Fri, 08 Mar 2019 02:29 AM IST
Gaurav sharma न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Gaurav sharma Updated Fri, 08 Mar 2019 02:29 AM IST
सार

- अमृतसर के सराफ कारोबारी का ई रिक्शा में रह गया था बैग
- सदर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से बरामद किया बैग
- कारोबारी पिता-पुत्र बोले जिंदगी भर याद रहेगा मेरठ पुलिस का आभार

विज्ञापन
Police recovered gold in two hours, bag full of cash
मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर के कारोबारी का सोने और नकदी से भरा साढ़े पांच लाख रुपये का बैग ई रिक्शा में छूूटा तो उनके होश उड़ गये। सूचना के बाद पुलिस पहुंची। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ई रिक्शा तक पहुंच गई और बैग बरामद कर लिया। कारोबारी ने कहा कि अभी तक यही सुना था कि मेरठ अपराध के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां की पुलिस का जिंदगी भर आभार नहीं भूलूंगा।
विज्ञापन

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह और सीओ दिनेश शुक्ला ने घंटाघर स्थित कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि अमृतसर के सुल्तान विंड रोड निवासी सरदूल सिंह सराफ कारोबारी हैं। पंजाब, यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के मार्केट में ज्वैलरी सप्लाई का काम है। बृहस्पतिवार को वह बेटे बलविंदर सिंह के साथ सदर सराफा में आए थे। इस दौरान वह भैसाली बस अड्डे से ई रिक्शा में बैठकर सराफा की तरफ चल दिए। एक शॉप के सामने उतरे तो उनका काले रंग का छोटा बैग ई रिक्शा में छूट गया। बाद में कारोबारी को याद आया तो उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी। एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता ने मौके पर पुलिस भेजी तो सीसीटीवी फुटेज में कारोबारी और उनका बेटा बैठे थे। पुलिस ने ई रिक्शा के डीलर से बात की। इसकेे बाद डीलर ने बताया कि उनकी इस रंग में चार ई रिक्शा अभी बेची गई हैं। इसके बाद पुलिस का ई रिक्शा चालक सोनू उर्फ लल्लू निवासी वेस्ट एंड रोड थाना सदर का पता निकला। मोबाइल नंबर की लोकेशन पुलिस ने ली और ई रिक्शा चालक तक पुलिस पहुंच गई। कांस्टेबल पंकज यादव और विनय कुमार ने ई रिक्शा चालक से पूछा कि कोई बैग मिला है तो चालक सकपका गया। उसने बताया कि काले रंग का बैग मिला है, लेकिन उसने तलाशी नहीं ली है। पुलिस ने बैग खोला में उसमें रखा 165 ग्राम सोना और 45 हजार रुपये मिल गए।
विज्ञापन

ई रिक्शा चालक को दी शाबासी
पुलिस बैग मिलने के बाद ई रिक्शा चालक को थाने ले गई। पुलिस ने चालक से बातचीत की और ईमानदारी पर चालक को शाबासी दी। इसके बाद चालक घर लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed