{"_id":"5ae847bc4f1c1b87098b7407","slug":"police-raid-in-an-illegal-slaughterhouse-in-bahraich","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध बूचड़खाने में बन रहा था जानवरों की चर्बी से डालडा, पुलिस ने मारा छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध बूचड़खाने में बन रहा था जानवरों की चर्बी से डालडा, पुलिस ने मारा छापा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 01 May 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
छापे में बरामद चर्बी ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच में पुलिस ने छापा मारकर अवैध तरीके से चल रहे बूचड़खाने का खुलासा किया है। बूचड़खाने में जानवरों के गोस्त के साथ उनकी चर्बी से डालडा बनाने का गोरखधंधा भी चल रहा था। पुलिस के मुताबिक शहर के नाजिरपुरा काली मस्जिद के पास अवैध बूचड़खाना चलाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी।
विज्ञापन
मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट के साथ पहुंची पुलिस टीम ने यासीन के घर का ताला तोड़कर तलाशी ली तो अंदर चल रहे अवैध कारोबार का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके से डेढ़ कुंतल गोस्त, चर्बी और चर्बी से निकाला गया तेल जब्त किया है।
विज्ञापन
बूचड़खाना चलाने वाला आरोपी यासीन फरार हो गया। पुलिस को बूचड़खाने से तीन भैंसे भी बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये सारा सामान शब-ए-बारात के मौके पर खपाने की तैयारी थी।
विज्ञापन