फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Police killed the youth in Meerut

युवक का कसूर सिर्फ इतना था, योगी की पुलिस ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 08 May 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 08 May 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police killed the youth in Meerut
पुलिस

मेरठ के रोहटा मेंं अवैध शराब से भरी गाड़ी आने की सूचना पर गई पुलिस ने एक युवक को पीट पीटकर मार डाला। परिजनों ने हंगामा किया तो पुलिस ने उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम के युवक का अंतिम संस्कार किया। मरने वाले युवक का भाई पुलिस में कांस्टेबल है। जिसने थाने में पूठखास पुलिस चौकी के सिपाहियों के खिलाफ हत्या की तहरीर देकर एसएसपी और एसपी देहात से शिकायत की। 

विज्ञापन


मामला रोहटा थानाक्षेत्र के शाह जैनपुर गांव का है। शिशुपाल (40) पुत्र रामप्रसाद कश्यप मजदूरी करता था। रविवार शाम छह बजे रोहटा थाने की पूठखास चौकी से कांस्टेबल विजय कुमार और तेजवीर सिंह गांव में पहुंचे। आरोप है कि दोनों सिपाहियों ने शिशुपाल पर अवैध शराब बेचने और हरियाणा से अवैध शराब मंगवाने की बात कहकर मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने उनका सारा मकान खंगाला, लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस के जाने के बाद शिशुपाल के सीने में दर्द उठा।  
विज्ञापन


परिजन शिशुपाल को एक डॉक्टर के पास ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसको मृतक घोषित कर दिया। पीड़ित परिजन इसकी शिकायत करने थाने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उनको शराब माफिया बताकर थाने से भगा दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शिशुपाल का अंतिम संस्कार कर दिया। मौत की जानकारी पर शिशुपाल का छोटा भाई सुनील शामली से आया। सुनील पुलिस विभाग में कांस्टेबल है। कांस्टेबल ने भाई की हत्या का आरोप लगाकर सोमवार रोहटा थाने में तहरीर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed