{"_id":"5791273e4f1c1b5a3dc4b9a8","slug":"police-have-not-yet-written-the-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अभी तक नहीं लिखी एफआईआर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने अभी तक नहीं लिखी एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक इंटर कालेज में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी और पिटाई के मामले की रिपोर्ट पुलिस ने अभी दर्ज नहीं की है। एसओ का कहना है कि आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापे मारे जा रहे हैं। उनको जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं, घटना से छात्राओं और कालेज के शिक्षकों में दहशत है।
बुधवार की सुबह एक गांव की रहने वाली कुछ लड़कियां साइकिलों से कालेज जा रही थीं। आरोप है कि घुघुवा खारजा नहर के रामनगर (प्रतापपुर) गांव के सामने सनी पुत्र कल्लू, सत्यम पुत्र अज्ञात और इंद्रपाल पुत्र जगदेव ने इनको घेर लिया और अभद्रता करने लगे।
उनके शोर मचाने और विरोध करने पर पिटाई की और तेजाब से नहला देने की धमकी दी। शोहदों के चंगुल से बचकर किसी तरह छात्राएं कालेज पहुंचीं। वहां प्रधानाचार्य को घटना बताई। वह एक शिक्षक के साथ आरोपियों के घर उलहना देने पहुंचे तो युवकों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। प्रधानाचार्य और छात्राओं के परिजनों ने इसकी शिकायत एसडीएम के यहां की थी। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस शोहदों के खिलाफ सक्रिय हुई।
विज्ञापन
एसओ राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। पकड़ में आते ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह पूछे जाने पर कि अभीतक घटना की रिपोर्ट क्यों दर्ज नहीं की गई तो बताया कि छात्राओं के परिजनों ने अभी मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी है।