{"_id":"5a1800fc4f1c1bc8678bd80f","slug":"padmavati-controversy-jaipur-nahargarh-fort-sucide-or-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पद्मावती' जानलेवा विरोधः किले की दीवार पर लटके मिले चेतन ने पत्नी से कहा था ये...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'पद्मावती' जानलेवा विरोधः किले की दीवार पर लटके मिले चेतन ने पत्नी से कहा था ये...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 24 Nov 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
मृतक चेतन सैनी का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पद्मावती' विवाद के बीच ही नाहरगढ़ किले की दीवार पर रस्सी से लटकी मिली लाश का सनसनीखेज मामला पुलिस के लिए पहेली बन गया है। आत्महत्या का दावा करने वाली पुलिस की अब तक की तफ्तीश चेतन की मौत को एक हत्या की साजिश के मामले की ओर इशारा कर रही है। पुलिस को आशंका है कि चट्टानों पर कोयले से 'पद्मावती' को लेकर लिखी गई बातें पुलिस तफ्तीश को गुमराह करने की एक चाल है।
गौरतलब है कि जयपुर के नाहरगढ़ किले की बाहरी दीवार पर मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे कुछ लोगों ने एक शव को लटके हुए देखा था। पुलिस ने प्राथमिक तौर पर मामले को आत्महत्या बताया था।शव चेतन सैनी का था, जो नाहरी का नाका स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के नजदीक ज्ञान मार्ग का रहने वाला था। उसके दो बच्चे है और इन दिनों स्टोन जड़ाई का काम कर रहा था। इससे पहले वह ई-रिक्शा भी चला चुका था।
मामले में ज्यों-ज्यों पुलिस की पड़ताल आगे बढ़ रही है, इसमें सामने आया कि करीब 35 वर्षीय चेतन सैनी गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे घर से निकला था। इसके बाद शाम करीब साढ़े 5 बजे उसकी अपनी पत्नी से मोबाइल फोन पर बात हुई थी।

वायरल फोटो-वीडियो से मिली परिजनों को जानकारी
नाहरगढ़ किले की बुर्ज पर लटकी लाश
- फोटो : Vishnu Sharma
चेतन ने पत्नी को मोबाइल पर कहा था कि वह रात 9 बजे तक घर लौट आएगा। इसके बाद भी देर रात तक चेतन घर नहीं लौटा, तब परिजनों ने उसे फोन किया, तो मोबाइल फोन बंद आने लगा।
चेतन के भाई प्रीतम ने बताया कि आज सुबह सोश्यल मीडिया पर नाहरगढ़ किले पर एक युवक के फंदे से लटका होने के फोटो और वीडियो वायरल होने लगे, जो उसके मोबाइल तक भी पहुंचे।
प्रीतम ने जब जब मोबाइल देखा, तो उसने और अन्य परिजनों को कपड़े देखकर चेतन के होने का आशंका हुई। लेकिन उन्हें यकीन नहीं हो रहा था। कुछ देर बाद पत्नी व अन्य ने वे कपड़े चेतन के पहने होने की पहचान की।
दूसरी तरफ, मौके पर मिले आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने शव की शिनाख्त चेतन के रूप में करते हुए नाहरी का नाका पहुंचकर परिजनों से संपर्क किया। तब तक परिजन भी माजरा समझ चुके थे।

आखिर कौन था वह युवक, जो इन दिनों चेतन के घर आता रहा
किले पर लटकी लाश को ऊपर खींचती पुलिस
- फोटो : Vishnu Sharma
इधर, घटना के बाद पुलिस शराब पीकर चेतन के खुदकुशी करने का दावा कर रही है। वहीं, परिजनों का कहना है कि चेतन शराब नहीं पीता था। कॉलोनी में वह मिलनसार व्यवहार का था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। आर्थिक पक्ष को लेकर किसी तरह के ऐसे तनाव की बात से भी परिजनों ने इंकार किया है, जिससे चेतन को खुदकुशी करनी पड़े।
मौके पर चेतन की पेंट की पिछली जेब में एक मोबाइल फोन मिला। जिसमें सामने आया कि रात करीब 8 बजकर 20 मिनट पर उसकी किसी व्यक्ति से आखिरी बार बात हुई थी। वह कौन है, इसकी पड़ताल की जा रही है।
इसी तरह, पुलिस ने पूछताछ में बताया कि पिछले करीब एक सप्ताह से किसी अन्य समुदाय के एक युवक का चेतन के पास आना जाना शुरू हुआ था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देख इन सभी तथ्यों को खंगालने में जुटी हुई है। उस युवक से भी पूछताछ की जा सकती है जिसके बारे में परिजनों ने पुलिस को बताया है।