{"_id":"59d3c3ce4f1c1b7a548b579c","slug":"one-man-arrested-with-heroine","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल सीमा पर हेरोइन तस्करी का मामला पकड़ में आया है। मंगलवार को एसएसबी ने हेरोइन एवं चरस के साथ बरेली के एक युवक को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंपा दिया। वह हेरोइन नेपाल के ब्रह्मदेव निवासी एक व्यक्ति को बेचने जा रहा था। आरोपी से की गई पूछताछ में पुलिस को ड्रग तस्करी के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं हैं। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
बैराज स्थित एसएसबी की 57वीं वाहिनी की सी कंपनी के चेकपोस्ट पर एसएसबी जवान सघन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान नेपाल जा रहे एक युवक को चेकपोस्ट पर तलाशी के लिए रोक गया। तलाशी से घबराया युवक बैग से हेरोइन और चरस का पैकेट निकालकर छुपाने का प्रयास करने लगा। एसएसबी जवानों पैकेट खोला तो उसमें साढ़े पांच ग्राम से अधिक हेरोइन और 14 ग्राम चरस मिली।
एसएसबी के कंपनी इंचार्ज सहायक कमांडेंट सुनील कुमार अहलावत ने बताया कि कार्यवाहक कमांडेंट ललित उपाध्याय के निर्देश पर सीमा पर सघन चेकिंग की जा रही है। पकड़ा गया युवक इज्जत नगर बरेली का रहने वाला सोनू उर्फ सोना है, जो हेरोइन बेचने ब्रह्मदेव नेपाल जा रहा था। वह इससे पहले भी नेपाल जाकर हेरोइन बेच चुका है।
विज्ञापन
क्षेत्र में हेरोइन तस्करी का पहला मामला
क्षेत्र में हेरोइन तस्करी का यह पहला मामला पकड़ में आया है। नेपाल सीमा से लगा होने के कारण टनकपुर और बनबसा सीमा क्षेत्र मादक पदार्थों की तस्करी के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। अब तक इस सीमा पर चरस, अफीम तस्करी के तो कई मामले पकड़े जा चुके हैं, लेकिन हेरोइन तस्करी का यह पहला मामला पकड़ में आया है।