{"_id":"5a9aee874f1c1b462c8bb132","slug":"one-killed-six-injured-in-car-frip","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से छह घायल, एक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की चपेट में आने से छह घायल, एक की मौत
maharaganj
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लक्ष्मीपुर। शुक्रवार को एक अनियंत्रित कार नौतनवां थाना के गजरहां सड़क के किनारे होली खेल रहे तीन युवक को रौदतें हुए निकल गई। इसके बाद चालक एकमा गांव के पास एक साइकिल सवार को भी ठोकर मार दिया। वहां से भाग निकलने के बाद पुरंदरपुर थाना के लक्ष्मीपुर कस्बा में होली खेल रहे एक युवक और एक राहगीर को भी चपेट में ले लिया। इस बीच इलाज कराने गए एक युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक चाचा की तहरीर पर पुरंदरपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक समेत कार को कब्जे में ले लिया।
नौतनवां थाना के संपतिहा निवासी संदेश वर्मा शुक्रवार को करीब 10 बजे कार लेकर लक्ष्मीपुर अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। वह नौतनवां थाना क्षेत्र के गजरहां तक पहुंचा था तभी उसकी कार अनियंत्रित हो गई। इसमें गजरहां में सड़क के किनारे होली खेल रहे शिवकुमार, नरसिंह, अरुण शर्मा को ठोकर मार दिया। इसमें नरसिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसके बाद संदेश अपना वाहन लेकर भागने लगा। भागने के दौरान एकमा में एक साइकिल सवार को ठोकर मार दिया। इसके बाद वह लक्ष्मीपुर बाजार के रास्ते भागने लगा। इसके कारण भगदड़ मच गई। भगदड़ में राहगीर सुनील यादव निवासी झामट और मोनू अग्रहरि निवासी एकमा लक्ष्मीपुर आ गया। इसके बाद चालक कार छोड़कर भागने लगा। तभी होली की सुरक्षा व्यवस्था में जुटे पुलिस कर्मियों ने चालक और कार को अपने कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मोनू अग्रहरि (22) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही मोनू की मौत हो गई।
दो बाइकों की टक्कर मेें एक की मौत, दो घायल
हेलमेट नहीं पहने रहे बाइक सवार
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के राजपुर गांव मोड़ के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट ले जाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मृतक प्रदीप सिंह के शव को कब्जे में लेकर श्यामदेउरवा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को श्यामदेउरवां थान क्षेत्र के सुमेरगढ़ टोला खदरहवां निवासी प्रदीप सिंह (25) भटहट से सुमेरगढ़ अपने घर बाइक से जा रहा था। अभी वह राजपुर गांव मोड़ के पास पहुंचा था कि मंगलपुर से भटहट की तरफ जा रहे बाइक से गुलहरियां थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा जिला गोरखपुर निवासी प्रेम गुप्ता की टक्कर हो गई। बाइक पर गांव के ही जयकरन बैठे रहे। टक्कर में बाइक सवार प्रदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। प्रेम गुप्ता और उनका साथी जयकरन गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट ले जाया गया। हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर श्यामदेउरवां रामपाल यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
घायल की युवक की मौत
शिकारपुर। बीते दिन घायल युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में शनिवार को मौत हो गई। भिसवां गांव के रहने वाले राहुल 20 बीते गुरुवार को चौराहे पर साइकिल से आए थे। उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
दवा छिड़कने गए किसान की मौत
निचलौल। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गिरहियां में होली के दिन खेत में दवा का छिड़काव करने गए एक किसान की खेत में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
गिरहियां निवासी अधारे (65) होली खेलने के बाद खेत में दवा का छिड़काव करने चले गए। देर शाम तक जब घर नहीं लौटे तो परिजन उन्हें खोजते खेत की ओर गये तो वह खेत में मृत पडे़ थे। परिजन तत्काल उन्हें सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।