फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   one died one bad condition due to poisonous gas in well in marihan mirzapur

यूपी : जहरीली गैस निकले से एक शख्स की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Sat, 27 Jul 2019 04:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Jul 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
one died one bad condition due to poisonous gas in well in marihan mirzapur
कुएं में गिरे दोनों शख्स। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में कुएं से जहरीली गैस निकलने से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ चौकी क्षेत्र के धनसीरिया गांव निवासी सूर्यकांत सिंह उर्फ बजरंगी(35) शनिवार सुबह 10 बजे लगभग अपने खेत में बने कुएं में समरसेबल निकालते उतरे थे। जैसे ही सूर्यकांत सिंह कुएं में घुसे, वह जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश होकर नीचे गिर गए। उनको बचाने के लिए बगल के ही गांव नौडीहवां निवासी शिव बहादुर सिंह(30)पुत्र गंगाराम सिंह कुएं में घुस गए।
विज्ञापन


कुए के अंदर वो भी जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों लोगों को कुएं से बाहर निकाला गया, आनन-फानन में परिजनों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ लाया गया, जहां पर सूर्यकांत सिंह उर्फ बजरंगी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिव बहादुर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूर्यकांत सिंह की आकस्मिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर घटनास्थल पर उपजिलाधिकारी विमल कुमार दुबे और मड़िहान कोतवाल राजीव सिंह के साथ चौकी प्रभारी राजगढ़ अखिलेश कुमार पांडे पहुंचे। 

यहां उन्होंने घटनास्थल का मुआयना कर मृतक आश्रित को उचित मुआवजा दिलवाने की आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने गांव वालों से अपील की है कि कुएं में और कोई व्यक्ति ना जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed