{"_id":"5a0b3c284f1c1b71548bcf64","slug":"old-woman-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी से कटकर वृद्धा की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालगाड़ी से कटकर वृद्धा की मौत
fatehpur
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल में रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे ट्रैक पार करते वक्त वृद्धा की मंगलवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने क्षतविक्षत शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
थरियांव थाना क्षेत्र के सनगांव निवासी छेदीलाल की पत्नी शिवकली (65) शौच के लिए जंगल जा रही थी। रसूलाबाद स्टेशन से पश्चिम की ओर रेलवे ट्रैक पार करते वक्त डाउन लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आ गई।
घटना देखकर रेलवे कर्मी जगनंदन ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। ट्रेन गुजरने के बाद इलाके के लोग इकट्ठा हो गए। उन लोगों ने वृद्धा की पहचान की। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। एसओ बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।