फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Old man's murder while sleeping

सोते समय वृद्ध दंपति की हत्या

Mon, 19 Mar 2018 11:19 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज, उत्तर प्रदेश Updated Mon, 19 Mar 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
Old man's murder while sleeping
एसपी से जानकारी लेते आईजी कानपुर आलोक सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर के ऊंचा बिरतिया में बदमाशों ने वृद्ध दंपति की हत्या कर दी। सुबह जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का सामान अस्तव्यस्त और बक्सा खुला मिला। पहले तो पुलिस ने लूटपाट में हत्या की आशंका जताई, लेकिन बाद में जब बक्से के पास ही जेवर व रुपये वाला बैग पड़ा मिला तो पुलिस की जांच ही घूम गई।
विज्ञापन


उम्मीद है कि रंजिश में दंपति की हत्या की गई। कारण क्या हैं, इसकी सही जानकारी दिल्ली में रहने वाले बेटे के लौटने पर ही होगी। घटनास्थल पर आईजी समेत एसपी, एएसपी भी पहुंचे। निरीक्षण के बाद आईजी ने घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। फिलहाल घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित कर दो को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



 ऊंचा बिरतिया में रामकिशन (55) अपनी पत्नी विशुना देवी (50) के साथ रहते थे। उनका इकलौता पुत्र राजन नागलोई दिल्ली में अपने बहनोई के साथ प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। रविवार रात बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल दिया और सो रहे दंपति की हत्या कर दी। सोमवार सुबह सफाई कर्मी जब वहां पहुंचा और दरवाजा नहीं खुला, तब उसने पड़ोस के लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी के घर से एक युवक उनकी छत से नीचे पहुंचा और वहां का नजारा देखा तो उसकी चीख निकल गई। वृद्ध दंपति के शव बरामदे में अलग-अलग चारपाई पर पड़े थे। दोहरे हत्याकांड की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था, बक्से खुले थे। वृद्ध रामकिशन का रक्तरंजित शव चारपाई पर पड़ा था, जबकि बगल में पड़ी दूसरी चारपाई पर उनकी पत्नी का शव था।


वृद्ध की लकड़ी के पटे से सिर पर प्रहार कर हत्या की गई थी, जबकि वृद्धा की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस को पड़ताल करने पर बक्से के पास ही एक बैग पड़ा मिला, जिसमें कुछ जेवर व रुपये थे। पुलिस को आशंका है कि लूटपाट नहीं बल्कि रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही आईजी कानपुर आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक हरीशचंदर व अपर पुलिस अधीक्षक केशवचंद्र गोस्वामी से घटना की जानकारी लेने के बाद शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। फोरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट के नमूने लिए, वहीं फतेहगढ़ से आए डॉग स्क्वायड ने भी वारदात को अंजाम देने वालों तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed