फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Newborn sold, police recovered and handed over to mother

बलिया:  नवजात को बेचा, पुलिस ने बरामद कर मां को सौंपा

Wed, 04 Nov 2020 11:36 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 04 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Newborn sold, police recovered and handed over to mother
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बलिया शहर के एक निजी नर्सिंग होम में बिन ब्याही मां बनी युवती पर नवजात को बेचने का आरोप लगा है। एसपी देवेंद्रनाथ के निर्देश पर सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस ने नवजात को बरामद कर उसकी मां के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


कोतवाल विपिन कुमार सिंह के अनुसार, दुबहर निवासी निरंजन सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी सास और साली ने नवजात बच्चे को बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में बेच दिया है। मामले की जांच शुरू हुई तो हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की मां ने बताया कि उसकी बेटी अपने प्रेमी दुबहर निवासी राहुल के साथ लिव-इन में रहती थी।
विज्ञापन


जब वह गर्भवती हो गई तो राहुल ने साथ छोड़ दिया। इसके बाद पुत्री की बातचीत दुबहर निवासी निरंजन से होने लगी। नवंबर में बिन ब्याही पुत्री ने पुत्र को जन्म दिया। माली हालत ठीक नहीं होने के कारण बच्चे को उसने पालने के लिए सेना में कार्यरत बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक परिचित को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, निरंजन लगातार बिना शादी के ही पुत्री पर शारीरिक संबंध का दबाव बना रहा था। वह बिना शादी किए ही युवती को मुंबई लेकर जाने की बात कहता था, जबकि उसके परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। अपनी दाल नहीं गलती देखकर उसने एसपी के यहां फर्जी शिकायत कर दी। कोतवाल ने बताया कि बच्चे को बरामद कर उसकी मां और नानी के हवाले कर दिया गया है। मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed