फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Murder charges on police officials

दो दरोगा, एक सिपाही और होमगार्ड पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट

Fri, 10 Aug 2018 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Fri, 10 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Murder charges on police officials
यूपी पुलिस
पुलिस की पिटाई से वृद्ध की मौत होने के आरोप में दो दरोगा, एक सिपाही और होमगार्ड के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में तीनों पुलिस कर्मियों को बुधवार रात ही सस्पेंड कर दिया गया था। इधर, पोस्टमार्टम के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार दोपहर शव दफन किया गया।      
विज्ञापन

मशकूर (70) की मौत उस समय हुई थी जब दबतोरी चौकी इंचार्ज सुनील कुमार, दरोगा अजीत सिंह, सिपाही सुरेश और होमगार्ड जयपाल ने हवाला कारोबारी के शक में उनके बेटे संग्रामपुर निवासी अकबर नबी को पकड़ लिया था। आरोप था कि पुलिस ने अकबर के साथ मशकूर को भी पीटा था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में बेटे अकबर ने दोनों दरोगा, सिपाही और होमगार्ड के खिलाफ तहरीर दी। एसएसपी के आदेश पर आरोपी पुलिस कर्मियों और होमगार्ड के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। रातभर पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लिए कागजी कार्रवाई करती रही। गुरुवार सुबह करीब चार बजे वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम हो सका। उसके बाद पुलिस ने शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया। गुरुवार दोपहर के समय परिवार और गांव वालों ने शव को पुलिस की सुरक्षा में दफन कर दिया। इस दौरान मौके पर सीओ सवेंद्र सिंह, कोतवाल ओपी गौतम, फैजगंज बेहटा एसओ इंद्रेश पाल सिंह, एसआई मनोज कुमार, एसआई पुष्पेंद्र सिंह और काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed