{"_id":"5aecb1464f1c1b87098b7e59","slug":"murder-by-stonee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्थर से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या
lalitpur
Updated Sat, 05 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
मड़ावरा।
शुक्रवार सुबह कस्बे में नई तहसील के सामने रक्तरंजित अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस द्वारा तलाशी के बाद मृतक की जेब से मिली डायरी के आधार पर उसकी पहचान सागर जिले के थाना बांदरी के रीडॉन गांव निवासी बृजेश पुत्र रामनाथ विश्वकर्मा के रूप में हुई। बडे़ भाई रामकिशन की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के दोनों सालों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
भाई रामकिशन ने बताया कि मृतक बृजेश की ससुराल थाना मड़ावरा के गांव रखवारा में है। उन्होंने बताया कि बृजेश बृहस्पतिवार की शाम सात बजे घर से ससुराल जाने के लिए अपने साले बल्लू पुत्र बृजलाल एवं शिवचरन पुत्र नंदू निवासी रखवारा के साथ बाइक एमपी 15 एमजे 7710 से निकला था। वहीं, रखवारा निवासी ससुराल पक्ष का कहना है कि मृतक बृजेश और बल्लू खाना खाकर रात लगभग 9 बजे वापस जाने की बात कहकर रखवारा से चले गए थे। घटना में रामकिशन की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के दोनों सालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उधर, मामले में अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। बड़ा सवाल यह है कि ऐसा कौन सा कारण हो सकता है, जिसके चलते सालों ने अपने बहनोई की इतनी निर्ममता के साथ हत्या कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपियों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर उनकी लोकेशन की जांच कर हत्या के मामले की गुत्थियों को सुलझाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।