फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   mp chit fund company fraud

अब इस फ्रॉड चिटफंड कंपनी ने लगाया करोड़ों का चूना

Tue, 08 Nov 2016 11:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 08 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
mp chit fund company fraud
डेमो
फतेहपुर शहर के कलक्टरगंज में संचालित चिटफंड कंपनी निवेशकों का एक करोड़ के करीब का चूना लगाकर फरार हो गई। एक निवेशक ने 25 लाख से अधिक रकम का चूना लगाए जाने की एफआईआर दर्ज कराई है। कंपनी के संचालक मध्यप्रदेश के  रहे हैं और कानपुर आरओसी से लाइसेंस भी प्राप्त किए थे। 
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी माईदीन के बेटे नीलेश कुमार ने कोतवाली सदर में एफआईआर दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि शहर के राधानगर निवासी अमित मौर्या, अमर मौर्या और गाजीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी कमलेश मौर्या ने कलक्टरगंज में संचालित फ्यूचर लाइफ कंपनी के डायरेक्टर सत्येंद्र भदौरिया से मुलाकात कराई थी। 11 नवंबर 2014 से उक्त आरोपियों के झांसे में आकर उसने आरडी कस्टमर तैयार किए। करीब 76 निवेशकों की आरडी चालू कराई। निवेशकों की आरडी दिसंबर 2015 में पूरी हुई थी।
विज्ञापन


उन्होंने कई बार रकम मांगी। इसी दौरान कंपनी का डायरेक्टर सत्येंद्र भदौरिया फरार हो गया। डायरेक्टर सत्येंद्र मध्यप्रदेश के भिंड मुरैना का रहने वाला है। तब उसने आरोपी अमित, अमर और कमलेश से रुपये वापस कराने की मांग की। पहले टरकाते रहे बाद में उन लोगों ने कंपनी के भाग जाने का हवाला देकर रुपये वापस न मिलने की बात कही। उसने मामले की पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े छह साल में तीन गुना 
फ्यूचर लाइफ नाम से संचालित कंपनी कस्टमरों को लुभाने के लिए स्पेशल आफर्स चला रखे थे। उसमें एक ऑफर साढ़े छह साल में तीन गुना रकम देने का था। उस आफर को कुछ दिनों बाद ही बंद कर दिया था। दूसरा ऑफर छह साल में दो गुना का था। इसी तरह नीलेश को लोगों का एक साल में 18 हजार 250 रुपया जमा कराने पर 20 हजार रुपये देने का वादा किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed