फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Mobile Sim, Criminal, Kaithal, Haryana

इलाज के लिए आए विचाराधीन कैदी को सिम दी

Wed, 20 Apr 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
कैथल। हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी को जिला अस्पताल में चेक अप के दौरान सिम देते हुए पुलिस ने एक युवक को मौके पर धर दबोचा। युवक अपने चाचा को अस्पताल में सिम देने आया था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिस वह भी चाचा के साथ जेल पहुंच गया है।
विज्ञापन

सीआईए-टू के एएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि जाखौली गांव निवासी सुरेश कुमार हत्या के एक मामले में विचाराधीन कैदी है। जिसे जिला जेल में रखा गया है।

सोमवार को पुलिस सुरेश कुमार को मेडिकल चेकअप के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आई थी। आरोपी को जिला अस्पताल लाए जाने की जानकारी मिलने पर उसका भतीजा प्रदीप भी उससे मिलने पहुंच गया। आरोप है कि प्रदीप जब सुरेश कुमार से मिल रहा था तो उसने सुरेश कुमार को मोबाइल सिम दे दिया। पुलिस ने तुरंत ही आरोपी प्रदीप को सिम देने के आरोप में काबू कर लिया। जिसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सीआईए-2 के इंचार्ज रामकिशन ने बताया कि इस युवक के खिलाफ अलग से केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

इससे पहले भी जेल से बरामद हो चुके हैं सिम
इससे पूर्व भी जिला जेल से सिम बरामद हो चुके हैं। पुलिस ने पिछले महीने दो के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसमें एक वकील भी पुलिस गिरफ्त में है। जिसने जेल में बंद युवक को सिम दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed