फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Missing woman shot dead for three days

तीन दिन से लापता महिला की गोली मारकर हत्या

Fri, 10 Nov 2017 12:01 AM IST
unnao
unnao Updated Fri, 10 Nov 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Missing woman shot dead for three days
 पुरवा में महिला की हत्या के मामले में  जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पुरवा। बिहार थानाक्षेत्र के पोखरी गांव से तीन दिन से लापता महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव से करीब बीसकिमी दूर पुरवा कोतवाली क्षेत्र में नहर किनारे मिला।
विज्ञापन


सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखा तो सनसनी फैल गई।  सीओ, कोतवाल, डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट के साथ पहुंचे। एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर रायबरेली जिले के खीरो निवासी मृतका की मां दोपहर को पुरवा कोतवाली पहुंचीं। मां ने बेटी के प्रेमी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। 
बिहार थाना के पोखरी गांव निवासी किरन (30) पत्नी रामू तीन नवंबर को घर से लापता हो गई थीं। पति व परिजनों ने काफी तलाश की, पता नहीं चला। शक होने पर रामू ने पत्नी के प्रेमी बिहार थाना के गांव तखत खेड़ा निवासी संतराम के यहां पता लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां संतराम के भी घर से लापता होने की जानकारी हुई। इसके बाद रामू ने संतराम के खिलाफ पत्नी को भगाने का मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार सुबह पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बेवल-मंशाखेड़ा मार्ग पर नहर के पास महिला का शव मिला। उसके माथे और सीने में गोली मारकर हत्या की गई थी। मृतका की पहचान न होने से पुलिस ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। एसपी पुष्पांजलि, सीओ भीम कुमार गौतम, कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने घटना स्थल पर जांच की। पुलिस ने अज्ञात में शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फोटो वायरल होने के बाद रायबरेली के खीरो निवासी मृतका की मां शिवकुमारी और भाई राजू पुरवा कोतवाली पहुंचे। इन्होंने शव की पहचान की। पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क कर मृतका के ससुरालीजनों को बुलवाया। पुरवा कोतवाली पहुंचे रामू ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

मां शिवकुमारी की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी संतराम के खिलाफ किरन को बहला-फुसलाकर भगाने और हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर संतराम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इनसेट
कई साल से थे प्रेम संबंध 
किरन का संतराम से कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किरन का पति रामू चंडीगढ़ में मजदूरी करता है। किरन के साथ बच्चे ज्योति (8), प्रीती (6), अजय (4) व विजय (2) रहते थे। पति के घर पर न होने से संतराम का आना-जाना था। इसी बीच दोनों में प्रेम संबंध हो गए। छह नवंबर को पत्नी के लापता होने की सूचना पर रामू घर आया था। रामू ने बताया कि शादी के नौ साल हो चुके हैं। 
................................
शव के पास मिला पांच का फटा नोट 
किरन के शव के पास पांच सौ का फटा नोट मिला। नोट में खून लगा था। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि किरन के साथ हाथापाई भी हुई है। किरन के शरीर पर भी निशान थे। हाथापाई में ही नोट फटने की आशंका है।
................................
बिहार पुलिस की खामी आई सामने 
बिहार थाने में किरन व संतराम के भागने का मुकदमा छह नवंबर को दर्ज कराया गया था। तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस यदि थोड़ी सी सतर्कता दिखाती को किरन की जान बच सकती थी। 
.................................. 

आठ दिन में मिले तीन महिलाओं के शव 
 आसीवन थानाक्षेत्र के मुंशीगंज मार्ग पर दो नवंबर को अज्ञात महिला का शव मिला था। आठ दिन बीत जाने के बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई। चर्चा थी कि महिला की हत्या कर शव फे ंका गया था। 
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के सहरावां गांव निवासी राकेश लोधी की बेटी आरती (20) का शव दो नवंबर को पुरवा कोतवाली के असावर मार्ग पर अजयपुर के निकट नहर के पास झाड़ियों में मिला था। युवती का मोबाइल सर्विलांस पर लगाने से यह जानकारी सामने आई थी कि युवती के प्रेमी भूपतिपुर गांव निवासी मनोज ने आत्महत्या के लिए प्रेरित किया था।  

3- बारासगवर के गांव बाबूखेड़ा के मजरा पजनखेड़ा निवासी सरिता पासवान (40) पत्नी लल्लू का शव तीन दिन बाद घर से सौ मीटर दूर धनीराम के अरहर के खेत में बुधवार को पड़ा मिला था। गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला संदिग्ध मिलने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed