फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Misdiagnosed case: woman want to marry cop

दुष्कर्म मामला : सिपाही से निकाह पर अड़ी महिला

Sat, 03 Jun 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Jun 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में जीआरपी के सिपाही कमल शुक्ला के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला ने शहर कोतवाली में जमकर गदर काटा। महिला, सिपाही से निकाह कराने  की जिद पर अड़ी रही। पुलिस  को भी महिला ने खूब खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन


बाद में पुलिस किसी तरह महिला को गाड़ी में बैठा कर ले गई। महिला का पुलिस ने  परिजनों के हवाले कर दिया तब जाकर पुलिस को राहत मिली। मेरठ जिले की महिला ने दो     दिन पहले जीआरपी के सिपाही कमल शुक्ला के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


उसने कहा था कि ट्रेन के विकलांग कोच में उसके साथ सिपाही ने रेप किया था। इस घटना को लेकर खूब हंगामा मचा था। महिला कोर्ट में अपने बयान से मुकर गई। बृहस्पतिवार की रात महिला पहले सिविल लाइन पुलिस चौकी पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने वहां खूब हंगामा  किया। पुलिस वाले महिला को  शहर कोतवाली ले गए तो महिला ने खूब गदर काटा। महिला, सिपाही  से निकाह करने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस से कहती रही कि सिपाही को उसके हवाले करो। पुलिस महिला को समझाती रही पर  वह नहीं सुनी।

उसने कहा कि वह सिपाही से निकाह करना चाहती है। इस जिद पर वह अड़ी रही। कहती रही कि सिपाही से उसके छह माह पुराने संबंध हैं। पुलिस ने भी उसके साथ अच्छा सलूक नहीं किया है। पुलिस को महिला ने खरी खोटी सुनाई।

पुलिस को कई बार महिला ने धमकाने की कोशिश की। महिला की हरकतों के आगे पुलिस बेबस नजर आई ओर महिला को मनाने में जुटी रही। महिला के हंगामे के दौरान पुलिस बैकफुटपर नजर आई।


महिला के हंगामे की सूचना पर एसडीएम उद्भव त्रिपाठी व सीओ असित श्रीवास्तव थाने पहुंचे महिला को मनाने की कोशिश की। महिला अकेले  अपने घर जाने की जिद कर रही थी। पुलिस रात में उसे अकेले भेजने को तैयार नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed