{"_id":"68ee4386156fdb288d04bb8e","slug":"man-shot-dead-in-amritsar-crime-news-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अमृतसर में व्यक्ति को गोलियों से भूना, शराब अहाते में झगड़ा... बदला लेने के लिए हमलावरों ने की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: अमृतसर में व्यक्ति को गोलियों से भूना, शराब अहाते में झगड़ा... बदला लेने के लिए हमलावरों ने की फायरिंग
Tue, 14 Oct 2025 06:05 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 14 Oct 2025 06:05 PM IST
सार
अमृतसर के गांव नाग कला में सोमवार देर रात करीब 12 बजे अहाता मालिक संदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वारदात की जड़ एक पुराने विवाद से जुड़ी है।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में हमलावरों ने एक व्यक्ति को गोलियों से भून दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना अमृतसर के गांव नाग कला में सोमवार देर रात करीब 12 बजे की है। अहाता मालिक संदीप सिंह की गोली मारकर हत्या की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि वारदात की जड़ एक पुराने विवाद से जुड़ी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले तीन-चार युवक संदीप सिंह के अहाते पर शराब पीने पहुंचे थे। उन्होंने साथ में नॉनवेज खाने का ऑर्डर भी किया था। शराब पीने के बाद जब वे पैसे दिए बिना जाने लगे तो संदीप सिंह ने रुपये मांगे। इसी बात को लेकर युवकों का अहाता मालिक से झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि उसी रंजिश के चलते सोमवार रात आरोपी दोबारा मौके पर लौटे और संदीप सिंह पर गोलियां चला दीं। हमले में संदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया गया है।
गांव में हुई इस हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।